Progress:64.6%
मैत्रेय उवाच पितृभ्यां प्रस्थिते साध्वी पतिमिङ्गितकोविदा । नित्यं पर्यचरत्प्रीत्या भवानीव भवं प्रभुम् ॥ ३-२३-१ ॥
Maitreya continued: After the departure of her parents, the chaste woman Devahūti, who could understand the desires of her husband, served him constantly with great love, as Bhavānī, the wife of Lord Śiva, serves her husband. ॥ 3-23-1 ॥
english translation
मैत्रेय ने कहा—अपने माता-पिता के चले जाने पर अपने पति की इच्छाओं को समझनेवाली पतिव्रता देवहूति अपने पति की प्रतिदिन प्रेमपूर्वक सेवा करने लगी जिस प्रकार भवानी अपने पति शंकर जी की करती हैं। ॥ ३-२३-१ ॥
hindi translation
विश्रम्भेणात्मशौचेन गौरवेण दमेन च । शुश्रूषया सौहृदेन वाचा मधुरया च भोः ॥ ३-२३-२ ॥
O Vidura, Devahūti served her husband with intimacy and great respect, with control of the senses, with love and with sweet words. ॥ 3-23-2 ॥
english translation
हे विदुर, देवहूति ने अत्यन्त आत्मीयता और आदर के साथ, इन्द्रियों को वश में रखते हुए, प्रेम तथा मधुर वचनों से अपने पति की सेवा की। ॥ ३-२३-२ ॥
hindi translation
विसृज्य कामं दम्भं च द्वेषं लोभमघं मदम् । अप्रमत्तोद्यता नित्यं तेजीयांसमतोषयत् ॥ ३-२३-३ ॥
Working sanely and diligently, she pleased her very powerful husband, giving up all lust, pride, envy, greed, sinful activities and vanity. ॥ 3-23-3 ॥
english translation
बुद्धिमानी तथा तत्परता के साथ कार्य करते हुए उसने समस्त काम, दम्भ, द्वेष, लोभ, पाप तथा मद को त्यागकर अपने शक्तिशाली पति को प्रसन्न कर लिया। ॥ ३-२३-३ ॥
hindi translation
स वै देवर्षिवर्यस्तां मानवीं समनुव्रताम् । दैवाद्गरीयसः पत्युराशासानां महाशिषः ॥ ३-२३-४ ॥
The daughter of Manu, who was fully devoted to her husband, looked upon him as greater even than providence. Thus she expected great blessings from him. ॥ 3-23-4 ॥
english translation
पतिपरायणा मनु की पुत्री अपने पति को विधाता से भी बड़ा मानती थी। इस प्रकार वह उनसे बड़ी-बड़ी आशाएँ किये रहती थी। ॥ ३-२३-४ ॥
hindi translation
कालेन भूयसा क्षामां कर्शितां व्रतचर्यया । प्रेमगद्गदया वाचा पीडितः कृपयाब्रवीत् ॥ ३-२३-५ ॥
Having served him for a long time, she grew weak and emaciated due to her religious observances. Seeing her condition, Kardama, the foremost of celestial sages, was overcome with compassion and spoke to her in a voice choked with great love. ॥ 3-23-5 ॥
english translation
दीर्घकाल तक सेवा करते रहने से धार्मिक व्रतों को रखने के कारण वह अत्यन्त क्षीण हो गई। उसकी दशा देखकर देवर्षिश्रेष्ठ कर्दम को उस पर दया आ गई और वे अत्यन्त प्रेम से गद्गद वाणी में बोले। ॥ ३-२३-५ ॥
hindi translation