Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:63.2%

x

मैत्रेय उवाच स उग्रधन्वन्नियदेवाबभाषे आसीच्च तूष्णीमरविन्दनाभम् । धियोपगृह्णन् स्मितशोभितेन मुखेन चेतो लुलुभे देवहूत्याः ॥ ३-२२-२१ ॥

Śrī Maitreya said: O great warrior Vidura, the sage Kardama said this much only and then became silent, thinking of his worshipable Lord Viṣṇu, who has a lotus on His navel. As he silently smiled, his face captured the mind of Devahūti, who began to meditate upon the great sage. ॥ 3-22-21 ॥

english translation

श्री मैत्रेय ने कहा—हे योद्धा विदुर, कर्दम मुनि ने केवल इतना ही कहा और कमलनाभ पूज्य भगवान् विष्णु का चिन्तन करते हुए वह मौन हो गये। वे उसी मौन में हँस पड़े जिससे उनके मुखमण्डल पर देवहूति आकृष्ट हो गई और वह मुनि का ध्यान करने लगी। ॥ ३-२२-२१ ॥

hindi translation

सोऽनुज्ञात्वा व्यवसितं महिष्या दुहितुः स्फुटम् । तस्मै गुणगणाढ्याय ददौ तुल्यां प्रहर्षितः ॥ ३-२२-२२ ॥

After having unmistakably known the decision of the Queen, as well as that of Devahūti, the Emperor most gladly gave his daughter to the sage, whose host of virtues was equaled by hers. ॥ 3-22-22 ॥

english translation

रानी (शतरूपा) तथा देवहूति दोनों के दृढ़ संकल्प को स्पष्ट रुप से जानलेने पर सम्राट (मनु) ने अपनी पुत्री को समान गुणों से युक्त मुनि (कर्दम) को अर्पित कर दिया। ॥ ३-२२-२२ ॥

hindi translation

शतरूपा महाराज्ञी पारिबर्हान् महाधनान् । दम्पत्योः पर्यदात्प्रीत्या भूषावासः परिच्छदान् ॥ ३-२२-२३ ॥

Empress Śatarūpā lovingly gave most valuable presents, suitable for the occasion, such as jewelry, clothes and household articles, in dowry to the bride and bridegroom. ॥ 3-22-23 ॥

english translation

महारानी शतरूपा ने वर-वधू (बेटी-दामाद) को प्रेमपूर्वक अवसर के अनुकूल अनेक बहुमूल्य भेंटें, यथा आभूषण, वस्त्र तथा गृहस्थी की वस्तुएँ प्रदान कीं। ॥ ३-२२-२३ ॥

hindi translation

प्रत्तां दुहितरं सम्राट् सदृक्षाय गतव्यथः । उपगुह्य च बाहुभ्यामौत्कण्ठ्योन्मथिताशयः ॥ ३-२२-२४ ॥

Thus relieved of his responsibility by handing over his daughter to a suitable man, Svāyambhuva Manu, his mind agitated by feelings of separation, embraced his affectionate daughter with both his arms. ॥ 3-22-24 ॥

english translation

इस प्रकार अपनी पुत्री को योग्य वर को प्रदान करके अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होकर स्वायंभुव मनु का मन वियोग के कारण विचलित हो उठा और उन्होंने अपनी प्यारी पुत्री को दोनों बाहों में भर लिया। ॥ ३-२२-२४ ॥

hindi translation

अशक्नुवंस्तद्विरहं मुञ्चन् बाष्पकलां मुहुः । आसिञ्चदम्ब वत्सेति नेत्रोदैर्दुहितुः शिखाः ॥ ३-२२-२५ ॥

The Emperor was unable to bear the separation of his daughter. Therefore tears poured from his eyes again and again, drenching his daughter’s head as he cried, “My dear mother! My dear daughter!” ॥ 3-22-25 ॥

english translation

सम्राट अपनी पुत्री के वियोग को न सह सके, अत: उनके नेत्रों से बारम्बार अश्रु झरने लगे और उनकी पुत्री का सिर भीग गया। वे विलख पड़े ‘मेरी माता, मेरी प्यारी बेटी।’ ॥ ३-२२-२५ ॥

hindi translation