Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:47.6%

x

उद्धसत्तडिदम्भोदघटया नष्टभागणे । व्योम्नि प्रविष्टतमसा न स्म व्यादृश्यते पदम् ॥ ३-१७-६ ॥

The luminaries in the heavens were screened by masses of clouds, in which lightning sometimes flashed as though laughing. Darkness reigned everywhere, and nothing could be seen. ॥ 3-17-6 ॥

english translation

आकाश के नक्षत्रों को मेघों की घटाओं ने घेर लिया और उनमें कभी कभी बिजली चमक जाती तो लगता मानो जोर से हँस रही हो। चारों ओर अन्धकार का राज्य था और कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। ॥ ३-१७-६ ॥

hindi translation

चुक्रोश विमना वार्धिरुदूर्मिः क्षुभितोदरः । सोदपानाश्च सरितश्चुक्षुभुः शुष्कपङ्कजाः ॥ ३-१७-७ ॥

The ocean with its high waves wailed aloud as if stricken with sorrow, and there was a commotion among the creatures inhabiting the ocean. The rivers and lakes were also agitated, and lotuses withered. ॥ 3-17-7 ॥

english translation

उत्ताल तरंगों से युक्त सागर मानो शोक में जोर जोर से विलाप कर रहा था और उसमें रहने वाले प्राणियों में हलचल मची थी। नदियाँ तथा सरोवर भी विक्षुब्ध हो उठे और कमल मुरझा गये। ॥ ३-१७-७ ॥

hindi translation

मुहुः परिधयोऽभूवन् सराह्वोः शशिसूर्ययोः । निर्घाता रथनिर्ह्रादा विवरेभ्यः प्रजज्ञिरे ॥ ३-१७-८ ॥

Misty halos appeared around the sun and the moon during solar and lunar eclipses again and again. Claps of thunder were heard even without clouds, and sounds like those of rattling chariots emerged from the mountain caves. ॥ 3-17-8 ॥

english translation

सूर्य तथा चन्द्रमा के चारों ओर ग्रहण लगने के समय अमंगल-सूचक मण्डल बार बार दिखाई पडऩे लगा। बिना बादलों के ही गरजने की ध्वनि और पर्वत की गुफाओं से रथों जैसी घरघराहट सुनाई पडऩे लगी। ॥ ३-१७-८ ॥

hindi translation

अन्तर्ग्रामेषु मुखतो वमन्त्यो वह्निमुल्बणम् । सृगालोलूकटङ्कारैः प्रणेदुरशिवं शिवाः ॥ ३-१७-९ ॥

In the interior of the villages she-jackals yelled portentously, vomiting strong fire from their mouths, and jackals and owls also joined them with their cries. ॥ 3-17-9 ॥

english translation

गाँवों के भीतर सियारिनें अपने मुखों से दहकती आग उगलती हुई अमंगल सूचक शब्द करने लगीं। इस रोने में सियार तथा उल्लू भी साथ हो लिये। ॥ ३-१७-९ ॥

hindi translation

सङ्गीतवद्रोदनवदुन्नमय्य शिरोधराम् । व्यमुञ्चन् विविधा वाचो ग्रामसिंहास्ततस्ततः ॥ ३-१७-१० ॥

Raising their necks, dogs cried here and there, now in the manner of singing and now of wailing. ॥ 3-17-10 ॥

english translation

जहाँ तहाँ कुत्ते अपनी गर्दन ऊपर उठा उठाकर शब्द करने लगे मानो कभी वे गा रहे हों और कभी विलाप कर रहे हों। ॥ ३-१७-१० ॥

hindi translation