Progress:29.2%
अन्तः स तस्मिन् सलिल आस्तेऽनन्तासनो हरिः । योगनिद्रानिमीलाक्षः स्तूयमानो जनालयैः ॥ ३-११-३१ ॥
The Supreme Lord, the Personality of Godhead, lies down in the water on the seat of Ananta, with His eyes closed, and the inhabitants of the Janaloka planets offer unto the Lord their glorious prayers with folded hands. ॥ 3-11-31 ॥
english translation
परमेश्वर अर्थात् भगवान् हरि अपनी आँखें बन्द किए हुए अनन्त के आसन पर जल में लेट जाते हैं और जनलोक के निवासी हाथ जोड़ कर भगवान् की महिमामयी स्तुतियाँ करते हैं। ॥ ३-११-३१ ॥
hindi translation
एवं विधैरहोरात्रैः कालगत्योपलक्षितैः । अपक्षितमिवास्यापि परमायुर्वयः शतम् ॥ ३-११-३२ ॥
Thus the process of the exhaustion of the duration of life exists for every one of the living beings, including Lord Brahmā. One’s life endures for only one hundred years, in terms of the times in the different planets. ॥ 3-11-32 ॥
english translation
इस तरह ब्रह्माजी समेत प्रत्येक जीव के लिए आयु की अवधि के क्षय की विधि विद्यमान रहती है। विभिन्न लोकों में काल के सन्दर्भ में हर किसी जीव की आयु केवल एक सौ वर्ष तक होती है। ॥ ३-११-३२ ॥
hindi translation
यदर्धमायुषस्तस्य परार्धमभिधीयते । पूर्वः परार्धोऽपक्रान्तो ह्यपरोऽद्य प्रवर्तते ॥ ३-११-३३ ॥
The one hundred years of Brahmā’s life are divided into two parts, the first half and the second half. The first half of the duration of Brahmā’s life is already over, and the second half is now current. ॥ 3-11-33 ॥
english translation
ब्रह्मा के जीवन के एक सौ वर्ष दो भागों में विभक्त हैं प्रथमार्ध तथा द्वितीयार्ध या परार्ध। ब्रह्मा के जीवन का प्रथमार्ध समाप्त हो चुका है और द्वितीयार्ध अब चल रहा है। ॥ ३-११-३३ ॥
hindi translation
पूर्वस्यादौ परार्धस्य ब्राह्मो नाम महानभूत् । कल्पो यत्राभवद्ब्रह्मा शब्दब्रह्मेति यं विदुः ॥ ३-११-३४ ॥
In the beginning of the first half of Brahmā’s life, there was a millennium called Brāhma-kalpa, wherein Lord Brahmā appeared. The birth of the Vedas was simultaneous with Brahmā’s birth. ॥ 3-11-34 ॥
english translation
ब्रह्मा के जीवन के प्रथमार्ध के प्रारम्भ में ब्राह्म-कल्प नामक कल्प था जिसमें ब्रह्माजी उत्पन्न हुए। वेदों का जन्म ब्रह्मा के जन्म के साथ साथ हुआ। ॥ ३-११-३४ ॥
hindi translation
तस्यैव चान्ते कल्पोऽभूद्यं पाद्ममभिचक्षते । यद्धरेर्नाभिसरस आसील्लोकसरोरुहम् ॥ ३-११-३५ ॥
The millennium which followed the first Brāhma millennium is known as the Pādma-kalpa because in that millennium the universal lotus flower grew out of the navel reservoir of water of the Personality of Godhead, Hari. ॥ 3-11-35 ॥
english translation
प्रथम ब्राह्म-कल्प के बाद का कल्प पाद्म-कल्प कहलाता है, क्योंकि उस काल में विश्वरूप कमल का फूल भगवान् हरि के नाभि रूपी जलाशय से प्रकट हुआ। ॥ ३-११-३५ ॥
hindi translation