Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:38.4%

x

अहो अस्मदभूद्भूरि पित्रोर्वृजिनमार्ययोः । यद्धेतोः पुत्रमरणं यद्धेतोर्बन्धनं तयोः ॥ १०-३९-६ ॥

Just see how much suffering I have caused My offenseless parents! Because of Me their sons were killed and they themselves imprisoned. ॥ 10-39-6 ॥

english translation

जरा देखिये न, कि मैंने अपने निरपराध माता-पिता के लिए कितना कष्ट उत्पन्न कर दिया है! मेरे ही कारण उनके कई पुत्र मारे गये और वे स्वयं बन्दी हैं। ॥ १०-३९-६ ॥

hindi translation

दिष्ट्याद्य दर्शनं स्वानां मह्यं वः सौम्य काङ्क्षितम् । सञ्जातं वर्ण्यतां तात तवागमनकारणम् ॥ १०-३९-७ ॥

By good fortune We have today fulfilled Our desire to see you, Our dear relative. O gentle uncle, please tell Us why you have come. ॥ 10-39-7 ॥

english translation

हे प्रिय स्वजन, सौभाग्यवश आपको देखने की हमारी इच्छा आज पूरी हुई है। हे सदय चाचा, कृपा करके यह बतलायें कि आप आये क्यों हैं? ॥ १०-३९-७ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच पृष्टो भगवता सर्वं वर्णयामास माधवः । वैरानुबन्धं यदुषु वसुदेववधोद्यमम् ॥ १०-३९-८ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: In response to the Supreme Lord’s request, Akrūra, the descendant of Madhu, described the whole situation, including King Kaṁsa’s enmity toward the Yadus and his attempt to murder Vasudeva. ॥ 10-39-8 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : भगवान् के पूछे जाने पर मधुवंशी अक्रूर ने सारी परिस्थिति कह सुनाई जिसमें यदुओं के प्रति कंस की शत्रुता तथा उसके द्वारा वसुदेव के वध का प्रयास भी सम्मिलित था। ॥ १०-३९-८ ॥

hindi translation

यत्सन्देशो यदर्थं वा दूतः सम्प्रेषितः स्वयम् । यदुक्तं नारदेनास्य स्वजन्मानकदुन्दुभेः ॥ १०-३९-९ ॥

Akrūra relayed the message he had been sent to deliver. He also described Kaṁsa’s real intentions and how Nārada had informed Kaṁsa that Kṛṣṇa had been born as the son of Vasudeva. ॥ 10-39-9 ॥

english translation

अक्रूर को जिस सन्देश को देने के लिए भेजा गया था उसे उन्होंने कह सुनाया। उसने कंस के असली इरादे भी बतला दिये और (यह भी बतला दिया कि) नारद ने किस तरह कंस को सूचित किया कि कृष्ण ने वसुदेव के पुत्र रूप में जन्म लिया है। ॥ १०-३९-९ ॥

hindi translation

श्रुत्वाक्रूरवचः कृष्णो बलश्च परवीरहा । प्रहस्य नन्दं पितरं राज्ञाऽऽदिष्टं विजज्ञतुः ॥ १०-३९-१० ॥

Lord Kṛṣṇa and Lord Balarāma, the vanquisher of heroic opponents, laughed when They heard Akrūra’s words. The Lords then informed Their father, Nanda Mahārāja, of King Kaṁsa’s orders. ॥ 10-39-10 ॥

english translation

अक्रूर के वचनों को सुनकर वीर प्रतिद्वन्द्वियों का विनाश करने वाले भगवान् कृष्ण तथा भगवान् बलराम हँस पड़े। तब उन्होंने अपने पिता नन्द महाराज को राजा कंस का आदेश बतलाया। ॥ १०-३९-१० ॥

hindi translation