Progress:16.9%
भगवानेक एवैष सर्वक्षेत्रेष्ववस्थितः । अमुष्य दुर्भगत्वं वा क्लेशो वा कर्मभिः कुतः ॥ ३-७-६ ॥
The Lord, as the Supersoul, is situated in every living being’s heart. Why then do the living entities’ activities result in misfortune and misery? ॥ 3-7-6 ॥
english translation
भगवान् परमात्मा के रूप में हर जीव के हृदय में स्थित रहते हैं। तो फिर जीवों के कर्मों से दुर्भाग्य तथा कष्ट क्यों प्रतिफलित होते हैं? ॥ ३-७-६ ॥
hindi translation
एतस्मिन् मे मनो विद्वन्खिद्यतेऽज्ञानसङ्कटे । तन्नः पराणुद विभो कश्मलं मानसं महत् ॥ ३-७-७ ॥
O great and learned one, my mind is greatly illusioned by the distress of this nescience, and I therefore request you to clear it up. ॥ 3-7-7 ॥
english translation
हे महान् एवं विद्वान पुरुष, मेरा मन इस अज्ञान के संकट द्वारा अत्यधिक मोहग्रस्त है, इसलिए मैं आप से प्रार्थना करता हूँ कि आप इसको स्पष्ट करें। ॥ ३-७-७ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच स इत्थं चोदितः क्षत्त्रा तत्त्वजिज्ञासुना मुनिः । प्रत्याह भगवच्चित्तः स्मयन्निव गतस्मयः ॥ ३-७-८ ॥
Śrī Śukadeva Gosvāmī said: O King, Maitreya, being thus agitated by the inquisitive Vidura, at first seemed astonished, but then he replied to him without hesitation, since he was fully God conscious. ॥ 3-7-8 ॥
english translation
श्रीशुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे राजन्, इस तरह जिज्ञासु विदुर द्वारा विक्षुब्ध किये गये मैत्रेय सर्वप्रथम आश्चर्यचकित प्रतीत हुए, किन्तु इसके बाद उन्होंने बिना किसी हिचक के उन्हें उत्तर दिया, क्योंकि वे पूर्णरूपेण ईशभावनाभावित थे। ॥ ३-७-८ ॥
hindi translation
मैत्रेय उवाच सेयं भगवतो माया यन्नयेन विरुध्यते । ईश्वरस्य विमुक्तस्य कार्पण्यमुत बन्धनम् ॥ ३-७-९ ॥
Śrī Maitreya said: Certain conditioned souls put forward the theory that the Supreme Brahman, or the Personality of Godhead, is overcome by illusion, or māyā, and at the same time they maintain that He is unconditioned. This is against all logic. ॥ 3-7-9 ॥
english translation
श्री मैत्रेय ने कहा : कुछ बद्धजीव यह सिद्धान्त प्रस्तुत करते हैं कि परब्रह्म या भगवान् को माया द्वारा जीता जा सकता है, किन्तु साथ ही उनका यह भी मानना है कि वे अबद्ध हैं। यह समस्त तर्क के विपरित है। ॥ ३-७-९ ॥
hindi translation
यदर्थेन विनामुष्य पुंस आत्मविपर्ययः । प्रतीयत उपद्रष्टुः स्वशिरश्छेदनादिकः ॥ ३-७-१० ॥
The living entity is in distress regarding his self-identity. He has no factual background, like a man who dreams that he sees his head cut off. ॥ 3-7-10 ॥
english translation
जीव अपनी आत्म-पहचान के विषय में संकट में रहता है। उसके पास वास्तविक पृष्ठभूमि नहीं होती, ठीक उसी तरह जैसे स्वप्न देखने वाला व्यक्ति यह देखे कि उसका सिर काट लिया गया है। ॥ ३-७-१० ॥
hindi translation