Progress:13.4%
तथापरे चात्मसमाधियोगबलेन जित्वा प्रकृतिं बलिष्ठाम् । त्वामेव धीराः पुरुषं विशन्ति तेषां श्रमः स्यान्न तु सेवया ते ॥ ३-५-४६ ॥
Others, who are pacified by means of transcendental self-realization and have conquered over the modes of nature by dint of strong power and knowledge, also enter into You, but for them there is much pain, whereas the devotee simply discharges devotional service and thus feels no such pain. ॥ 3-5-46 ॥
english translation
अन्य लोग भी जो कि दिव्य आत्म-साक्षात्कार द्वारा शान्त हो जाते हैं तथा जिन्होंने प्रबल शक्ति एवं ज्ञान के द्वारा प्रकृति के गुणों पर विजय पा ली है, आप में प्रवेश करते हैं, किन्तु उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ता है, जबकि भक्त केवल भक्ति-मय सेवा सम्पन्न करता है और उसे ऐसा कोई कष्ट नहीं होता। ॥ ३-५-४६ ॥
hindi translation
तत्ते वयं लोकसिसृक्षयाद्य त्वयानुसृष्टास्त्रिभिरात्मभिः स्म । सर्वे वियुक्ताः स्वविहारतन्त्रं न शक्नुमस्तत्प्रतिहर्तवे ते ॥ ३-५-४७ ॥
O Original Person, we are therefore but Yours only. Although we are Your creatures, we are born one after another under the influence of the three modes of nature, and for this reason we are separated in action. Therefore, after the creation we could not act concertedly for Your transcendental pleasure. ॥ 3-5-47 ॥
english translation
हे आदि पुरुष, इसलिए हम एकमात्र आपके हैं। यद्यपि हम आपके द्वारा उत्पन्न प्राणी हैं, किन्तु हम प्रकृति के तीन गुणों के प्रभाव के अन्तर्गत एक के बाद एक जन्म लेते हैं, इसीलिए हम अपने कर्म में पृथक्-पृथक् होते हैं। अतएव सृष्टि के बाद हम आपके दिव्य आनन्द के हेतु सम्मिलित रूप में कार्य नहीं कर सके। ॥ ३-५-४७ ॥
hindi translation
यावद्बलिं तेऽज हराम काले यथा वयं चान्नमदाम यत्र । यथोभयेषां त इमे हि लोका बलिं हरन्तोऽन्नमदन्त्यनूहाः ॥ ३-५-४८ ॥
O unborn one, please enlighten us regarding the ways and means by which we can offer You all enjoyable grains and commodities so that both we and all other living entities in this world can maintain ourselves without disturbance and can easily accumulate the necessities of life both for You and for ourselves. ॥ 3-5-48 ॥
english translation
हे अजन्मा, आप हमें वे मार्ग तथा साधन बतायें जिनके द्वारा हम आपको समस्त भोग्य अन्न तथा वस्तुएँ अर्पित कर सकें जिससे हम तथा इस जगत के अन्य समस्त जीव बिना किसी उत्पात के अपना पालन-पोषण कर सकें तथा आपके लिए और अपने लिए आवश्यक वस्तुओं का संग्रह कर सकें। ॥ ३-५-४८ ॥
hindi translation
त्वं नः सुराणामसि सान्वयानां कूटस्थ आद्यः पुरुषः पुराणः । त्वं देव शक्त्यां गुणकर्मयोनौ रेतस्त्वजायां कविमादधेऽजः ॥ ३-५-४९ ॥
You are the original personal founder of all the demigods and the orders of different gradations, yet You are the oldest and are unchanged. O Lord, You have no source or superior. You have impregnated the external energy with the semen of the total living entities, yet You are unborn. ॥ 3-5-49 ॥
english translation
आप समस्त देवताओं तथा उनकी विभिन्न कोटियों के आदि साकार संस्थापक हैं फिर भी आप सबसे प्राचीन हैं और अपरिवर्तित रहते हैें। हे प्रभु, आपका न तो कोई उद्गम है, न ही कोई आपसे श्रेष्ठ है। आपने समस्त जीव रूपी वीर्य द्वारा बहिरंगा शक्ति को गर्भित किया है, फिर भी आप स्वयं अजन्मा हैं। ॥ ३-५-४९ ॥
hindi translation
ततो वयं सत्प्रमुखा यदर्थे बभूविमात्मन् करवाम किं ते । त्वं नः स्वचक्षुः परिदेहि शक्त्या देव क्रियार्थे यदनुग्रहाणाम् ॥ ३-५-५० ॥
O Supreme Self, please give us, who are created in the beginning from the mahat-tattva, the total cosmic energy, Your kind directions on how we shall act. Kindly award us Your perfect knowledge and potency so that we can render You service in the different departments of subsequent creation. ॥ 3-5-50 ॥
english translation
हे परम प्रभु, महत्-तत्त्व से प्रारम्भ में उत्पन्न हुए हम सबों को अपना कृपापूर्ण निर्देश दें कि हम किस तरह से कर्म करें। कृपया हमें अपना पूर्ण ज्ञान तथा शक्ति प्रदान करें जिससे हम परवर्ती सृष्टि के विभिन्न विभागों में आपकी सेवा कर सकें। ॥ ३-५-५० ॥
hindi translation