Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:8.7%

x

कर्माण्यनीहस्य भवोऽभवस्य ते दुर्गाश्रयोऽथारिभयात्पलायनम् । कालात्मनो यत्प्रमदायुताश्रमः स्वात्मन् रतेः खिद्यति धीर्विदामिह ॥ ३-४-१६ ॥

My Lord, even the learned sages become disturbed in their intelligence when they see that Your Greatness engages in fruitive work although You are free from all desires, that You take birth although You are unborn, that You flee out of fear of the enemy and take shelter in a fort although You are the controller of invincible time, and that You enjoy householder life surrounded by many women although You enjoy in Your Self. ॥ 3-4-16 ॥

english translation

हे प्रभु, विद्वान मुनियों की बुद्धि भी विचलित हो उठती है जब वे देखते हैं कि आप समस्त इच्छाओं से मुक्त होते हुए भी सकाम कर्म में लगे रहते हैं; अजन्मा होकर भी जन्म लेते हैं; अजेय काल के नियन्ता होते हुए भी शत्रुभय से पलायन करके दुर्ग में शरण लेते हैं तथा अपनी आत्मा में रमण करते हुए भी आप अनेक स्त्रियों से घिरे रहकर गृहस्थ जीवन का आनन्द लेते हैं। ॥ ३-४-१६ ॥

hindi translation

मन्त्रेषु मां वा उपहूय यत्त्वमकुण्ठिताखण्डसदात्मबोधः । पृच्छेः प्रभो मुग्द्ध इवाप्रमत्तः तन्नो मनो मोहयतीव देव ॥ ३-४-१७ ॥

O my Lord, Your eternal Self is never divided by the influence of time, and there is no limitation to Your perfect knowledge. Thus You were sufficiently able to consult with Yourself, yet You called upon me for consultation, as if bewildered, although You are never bewildered. And this act of Yours bewilders me. ॥ 3-4-17 ॥

english translation

हे प्रभु, आपकी नित्य आत्मा कभी भी काल के प्रभाव से विभाजित नहीं होती और आपके पूर्णज्ञान की कोई सीमा नहीं है। इस तरह आप अपने आप से परामर्श लेने में पर्याप्त सक्षम थे, किन्तु फिर भी आपने परामर्श के लिए मुझे बुलाया मानो आप मोहग्रस्त हो गए हैं, यद्यपि आप कभी भी मोहग्रस्त नहीं होते। आपका यह कार्य मुझे मोहग्रस्त कर रहा है। ॥ ३-४-१७ ॥

hindi translation

ज्ञानं परं स्वात्मरहःप्रकाशं प्रोवाच कस्मै भगवान् समग्रम् । अपि क्षमं नो ग्रहणाय भर्तः वदाञ्जसा यद्वृजिनं तरेम ॥ ३-४-१८ ॥

My Lord, kindly explain to us, if You think us competent to receive it, that transcendental knowledge which gives enlightenment about Yourself and which You explained before to Brahmājī. ॥ 3-4-18 ॥

english translation

हे प्रभु, यदि आप हमें समझ सकने के लिए सक्षम समझते हों तो आप हमें वह दिव्य ज्ञान बतलाएँ जो आपके विषय में प्रकाश डालता हो और जिसे आपने इसके पूर्व ब्रह्माजी को बतलाया है। ॥ ३-४-१८ ॥

hindi translation

इत्यावेदितहार्दाय मह्यं स भगवान् परः । आदिदेशारविन्दाक्ष आत्मनः परमां स्थितिम् ॥ ३-४-१९ ॥

When I thus expressed my heartfelt desires unto the Supreme Personality of Godhead, the lotus-eyed Lord instructed me about His transcendental situation. ॥ 3-4-19 ॥

english translation

जब मैंने पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् से अपनी यह हार्दिक इच्छा व्यक्त की तो कमलनेत्र भगवान् ने मुझे अपनी दिव्य स्थिति के विषय में उपदेश दिया। ॥ ३-४-१९ ॥

hindi translation

स एवमाराधितपादतीर्थादधीततत्त्वात्मविबोधमार्गः । प्रणम्य पादौ परिवृत्य देवमिहागतोऽहं विरहातुरात्मा ॥ ३-४-२० ॥

I have studied the path of understanding self-knowledge from my spiritual master, the Personality of Godhead, and thus after circumambulating Him I have come to this place, very much aggrieved due to separation. ॥ 3-4-20 ॥

english translation

मैंने अपने आध्यात्मिक गुरु भगवान् से आत्मज्ञान के मार्ग का अध्ययन किया है, अतएव उनकी प्रदक्षिणा करके मैं उनके विरह-शोक से पीडि़त होकर इस स्थान पर आया हूँ। ॥ ३-४-२० ॥

hindi translation