Progress:50.1%
एते वयं न्यासहरा रसौकसां गतह्रियो गदया द्रावितास्ते । तिष्ठामहेऽथापि कथञ्चिदाजौ स्थेयं क्व यामो बलिनोत्पाद्य वैरम् ॥ ३-१८-११ ॥
Certainly We have stolen the charge of the inhabitants of Rasātala and have lost all shame. Although bitten by your powerful mace, I shall stay here in the water for some time because, having created enmity with a powerful enemy, I now have no place to go. ॥ 3-18-11 ॥
english translation
निस्सन्देह, मैंने रसातलवासियों की धरोहर चुरा ली है और सारी शर्म खो दी है। यद्यपि तुम्हारी शक्तिशाली गदा से मुझे कष्ट हो रहा है, किन्तु मैं जल में कुछ काल तक और रहूँगा क्योंकि तुम जैसे पराक्रमी शत्रु से शत्रुता ठान कर अन्यत्र जाने के लिए मेरे पास कोई ठौर भी नहीं है। ॥ ३-१८-११ ॥
hindi translation
त्वं पद्रथानां किल यूथपाधिपो घटस्व नोऽस्वस्तय आश्वनूहः । संस्थाप्य चास्मान् प्रमृजाश्रु स्वकानां यः स्वां प्रतिज्ञां नातिपिपर्त्यसभ्यः ॥ ३-१८-१२ ॥
You are supposed to be the commander of many foot soldiers, and now you may take prompt steps to overthrow Us. Give up all your foolish talk and wipe out the cares of your kith and kin by slaying Us. One may be proud, yet he does not deserve a seat in an assembly if he fails to fulfill his promised word. ॥ 3-18-12 ॥
english translation
तुम पैदल सेना के नायक की तरह हो अत: तुम शीघ्र ही हमें हराने का प्रयत्न करो। तुम अपनी बकवास बन्द कर दो और हमारा वध करके अपने सम्बन्धियों की चिन्ताओं को मिटा दो। कोई भले ही गर्वित हो, किन्तु यदि वह जो अपने दिये गये वचनों (प्रतिज्ञा) को पूरा नहीं कर पाता, सभा में आसन प्राप्त करने का पात्र नहीं है। ॥ ३-१८-१२ ॥
hindi translation
मैत्रेय उवाच सोऽधिक्षिप्तो भगवता प्रलब्धश्च रुषा भृशम् । आजहारोल्बणं क्रोधं क्रीड्यमानोऽहिराडिव ॥ ३-१८-१३ ॥
Śrī Maitreya said: The demon, being thus challenged by the Personality of Godhead, became angry and agitated, and he trembled in anger like a challenged cobra. ॥ 3-18-13 ॥
english translation
श्रीमैत्रेय ने कहा—जब श्रीभगवान् ने उस राक्षस को इस प्रकार ललकारा तो वह क्रुद्ध और क्षुब्ध हुआ और क्रोध से इस प्रकार काँपने लगा, जिस प्रकार छेड़ा गया हुआ विषधर सर्प। ॥ ३-१८-१३ ॥
hindi translation
सृजन्नमर्षितः श्वासान् मन्युप्रचलितेन्द्रियः । आसाद्य तरसा दैत्यो गदयाभ्यहनद्धरिम् ॥ ३-१८-१४ ॥
Hissing indignantly, all his senses shaken by wrath, the demon quickly sprang upon the Lord and dealt Him a blow with his powerful mace. ॥ 3-18-14 ॥
english translation
क्रोध के मारे सारे अंगों को कँपाते तथा फुफकारता हुआ वह राक्षस तुरन्त भगवान् के ऊपर झपट पड़ा और उस ने अपनी शक्तिशाली गदा से उन पर प्रहार किया। ॥ ३-१८-१४ ॥
hindi translation
भगवांस्तु गदावेगं विसृष्टं रिपुणोरसि । अवञ्चयत्तिरश्चीनो योगारूढ इवान्तकम् ॥ ३-१८-१५ ॥
The Lord, however, by moving slightly aside, dodged the violent mace-blow aimed at His breast by the enemy, just as an accomplished yogī would elude death. ॥ 3-18-15 ॥
english translation
किन्तु भगवान् ने एक ओर सरक कर शत्रु द्वारा अपने वक्षस्थल पर चलाई गई गदा के प्रखर प्रहार को उसी प्रकार झुठला दिया जिस प्रकार सिद्ध योगी मृत्यु को चकमा दे देता है। ॥ ३-१८-१५ ॥
hindi translation