Srimad Bhagavatam
Progress:45.3%
ये ब्राह्मणान् मयि धिया क्षिपतोऽर्चयन्तः तुष्यद्धृदः स्मितसुधोक्षितपद्मवक्त्राः । वाण्यानुरागकलयाऽऽत्मजवद्गृणन्तः सम्बोधयन्त्यहमिवाहमुपाहृतस्तैः ॥ ३-१६-११ ॥
On the other hand, they captivate My heart who are gladdened in heart and who, their lotus faces enlightened by nectarean smiles, respect the brāhmaṇas, even though the brāhmaṇas utter harsh words. They look upon the brāhmaṇas as My own Self and pacify them by praising them in loving words, even as a son would appease an angry father or as I am pacifying you. ॥ 3-16-11 ॥
english translation
दूसरी ओर ऐसे लोग जो हृदय में पुलकित रहते हैं और अमृततुल्य हँसी से आलोकित अपने कमलमुखों से ब्राह्मणों द्वारा कटु वचन बोलने पर भी उनका आदर करते हैं, वे मुझे मोह लेते हैं। वे ब्राह्मणों को मुझ जैसा ही मानते हैं और प्रियवचनों से उनकी प्रशंसा करके उन्हें उसी तरह शान्त करते हैं जिस तरह पुत्र अपने क्रुद्ध पिता को प्रसन्न करता है या मैं तुम लोगों को शान्त कर रहा हूँ। ॥ ३-१६-११ ॥
hindi translation
ye brAhmaNAn mayi dhiyA kSipato'rcayantaH tuSyaddhRdaH smitasudhokSitapadmavaktrAH । vANyAnurAgakalayA''tmajavadgRNantaH sambodhayantyahamivAhamupAhRtastaiH ॥ 3-16-11 ॥
hk transliteration by Sanscriptतन्मे स्वभर्तुरवसायमलक्षमाणौ युष्मद्व्यतिक्रमगतिं प्रतिपद्य सद्यः । भूयो ममान्तिकमितां तदनुग्रहो मे यत्कल्पतामचिरतो भृतयोर्विवासः ॥ ३-१६-१२ ॥
These servants of Mine have transgressed against you, not knowing the mind of their master. I shall therefore deem it a favor done to Me if you order that, although reaping the fruit of their transgression, they may return to My presence soon and the time of their exile from My abode may expire before long. ॥ 3-16-12 ॥
english translation
मेरे इन सेवकों ने अपने स्वामी के मनोभाव को न जानते हुए आपके प्रति अपराध किया है, इसलिए मैं इसे अपने प्रति किया गया अनुग्रह मानूँगा यदि आप यह आदेश दें कि वे मेरे पास शीघ्र ही लौट आयें तथा मेरे धाम से उनका निर्वासन-काल शीघ्र ही समाप्त हो जाय। ॥ ३-१६-१२ ॥
hindi translation
tanme svabharturavasAyamalakSamANau yuSmadvyatikramagatiM pratipadya sadyaH । bhUyo mamAntikamitAM tadanugraho me yatkalpatAmacirato bhRtayorvivAsaH ॥ 3-16-12 ॥
hk transliteration by Sanscriptब्रह्मोवाच अथ तस्योशतीं देवीमृषिकुल्यां सरस्वतीम् । नास्वाद्य मन्युदष्टानां तेषामात्माप्यतृप्यत ॥ ३-१६-१३ ॥
Brahmā continued: Even though the sages had been bitten by the serpent of anger, their souls were not satiated with hearing the Lord’s lovely and illuminating speech, which was like a series of Vedic hymns. ॥ 3-16-13 ॥
english translation
ब्रह्मा ने आगे कहा : यद्यपि मुनियों को क्रोध रूपी सर्प ने डस लिया था, किन्तु उनकी आत्माएँ भगवान् की उस मनोहर तथा तेजपूर्ण वाणी को सुनकर अघाई नहीं थीं जो वैदिक मंत्रों की शृंखला के समान थी। ॥ ३-१६-१३ ॥
hindi translation
brahmovAca atha tasyozatIM devImRSikulyAM sarasvatIm । nAsvAdya manyudaSTAnAM teSAmAtmApyatRpyata ॥ 3-16-13 ॥
hk transliteration by Sanscriptसतीं व्यादाय शृण्वन्तो लघ्वीं गुर्वर्थगह्वराम् । विगाह्यागाधगम्भीरां न विदुस्तच्चिकीर्षितम् ॥ ३-१६-१४ ॥
The Lord’s excellent speech was difficult to comprehend because of its momentous import and its most profound significance. The sages heard it with wide-open ears and pondered it as well. But although hearing, they could not understand what He intended to do. ॥ 3-16-14 ॥
english translation
भगवान् की उत्कृष्ट वाणी इसके गहन आशय तथा इसके अत्यधिक गहन महत्व के कारण समझी जाने में कठिन थी। मुनियों ने उसे कान खोलकर सुना तथा उस पर मनन भी किया। किन्तु सुनकर भी वे यह नहीं समझ पाये कि भगवान् क्या करना चाह रहे हैं। ॥ ३-१६-१४ ॥
hindi translation
satIM vyAdAya zaRNvanto laghvIM gurvarthagahvarAm । vigAhyAgAdhagambhIrAM na vidustaccikIrSitam ॥ 3-16-14 ॥
hk transliteration by Sanscriptते योगमाययाऽऽरब्धपारमेष्ठ्यमहोदयम् । प्रोचुः प्राञ्जलयो विप्राः प्रहृष्टाः क्षुभितत्वचः ॥ ३-१६-१५
The four brāhmaṇa sages were nevertheless extremely delighted to behold Him, and they experienced a thrill throughout their bodies. They then spoke as follows to the Lord, who had revealed the multiglories of the Supreme Personality through His internal potency, yoga-māyā. ॥ 3-16-15 ॥
english translation
तो भी चारों ब्राह्मण मुनि उन्हें देखकर अतीव प्रसन्न थे और उन्होंने अपने सम्पूर्ण शरीरों में रोमांच का अनुभव किया। तब उन भगवान् से जिन्होंने अपनी योगमाया से परम पुरुष की बहुमुखी महिमा को प्रकट किया था, वे इस प्रकार बोले। ॥ ३-१६-१५ ॥
hindi translation
te yogamAyayA''rabdhapArameSThyamahodayam । procuH prAJjalayo viprAH prahRSTAH kSubhitatvacaH ॥ 3-16-15
hk transliteration by Sanscript