Progress:38.9%
अथापि काममेतं ते प्रजात्यै करवाण्यलम् । यथा मां नातिरोचन्ति मुहूर्तं प्रतिपालय ॥ ३-१४-२१ ॥
Even though it is not possible to repay you, I shall satisfy your sex desire immediately for the sake of begetting children. But you must wait for only a few seconds so that others may not reproach me. ॥ 3-14-21 ॥
english translation
यद्यपि मैं तुम्हारे ऋण से उऋण नहीं हो सकता, किन्तु मैं सन्तान उत्पन्न करने के लिए तुम्हारी कामेच्छा को तुरन्त तुष्ट करूँगा। किन्तु तुम केवल कुछ क्षणों तक प्रतीक्षा करो जिससे अन्य लोग मेरी भर्त्सना न कर सकें। ॥ ३-१४-२१ ॥
hindi translation
एषा घोरतमा वेला घोराणां घोरदर्शना । चरन्ति यस्यां भूतानि भूतेशानुचराणि ह ॥ ३-१४-२२ ॥
This particular time is most inauspicious because at this time the horrible-looking ghosts and constant companions of the lord of the ghosts are visible. ॥ 3-14-22 ॥
english translation
यह विशिष्ट वेला अतीव अशुभ है, क्योंकि इस वेला में भयावने दिखने वाले भूत तथा भूतों के स्वामी के नित्य संगी दृष्टिगोचर होते हैं। ॥ ३-१४-२२ ॥
hindi translation
एतस्यां साध्वि सन्ध्यायां भगवान् भूतभावनः । परीतो भूतपर्षद्भिर्वृषेणाटति भूतराट् ॥ ३-१४-२३ ॥
Lord Śiva, the king of the ghosts, sitting on the back of his bull carrier, travels at this time, accompanied by ghosts who follow him for their welfare. ॥ 3-14-23 ॥
english translation
इस वेला में भूतों के राजा शिवजी, अपने वाहन बैल की पीठ पर बैठकर उन भूतों के साथ विचरण करते हैं, जो अपने कल्याण के लिए उनका अनुगमन करते हैं। ॥ ३-१४-२३ ॥
hindi translation
श्मशानचक्रानिलधूलिधूम्रविकीर्णविद्योतजटाकलापः । भस्मावगुण्ठामलरुक्मदेहो देवस्त्रिभिः पश्यति देवरस्ते ॥ ३-१४-२४ ॥
Lord Śiva’s body is reddish, and he is unstained, but he is covered with ashes. His hair is dusty from the whirlwind dust of the burning crematorium. He is the younger brother of your husband, and he sees with his three eyes. ॥ 3-14-24 ॥
english translation
शिवजी का शरीर लालाभ है और वह निष्कलुष है, किन्तु वे उस पर राख पोते रहते हैं। उनकी जटा श्मशान भूमि की बवंडर की धूल से धूसरित रहती है। वे तुम्हारे पति के छोटे भाई हैं—और वे अपने तीन नेत्रों से देखते हैं। ॥ ३-१४-२४ ॥
hindi translation
न यस्य लोके स्वजनः परो वा नात्यादृतो नोत कश्चिद्विगर्ह्यः । वयं व्रतैर्यच्चरणापविद्धामाशास्महेऽजां बत भुक्तभोगाम् ॥ ३-१४-२५ ॥
Lord Śiva regards no one as his relative, yet there is no one who is not connected with him. He does not regard anyone as very favorable or abominable. We respectfully worship the remnants of his foodstuff, and we vow to accept what is rejected by him. ॥ 3-14-25 ॥
english translation
शिवजी किसी को भी अपना सम्बन्धी नहीं मानते फिर भी ऐसा कोई भी नहीं है, जो उनसे सम्बन्धित न हो। वे किसी को न तो अति अनुकूल, न ही निन्दनीय मानते हैं। हम उनके उच्छिष्ट भोजन की सादर पूजा करते हैं और वे जिसका तिरस्कार करते हैं उसको हम शीश झुका कर स्वीकार करते हैं। ॥ ३-१४-२५ ॥
hindi translation