Progress:26.4%
गौरजो महिषः कृष्णः सूकरो गवयो रुरुः । द्विशफाः पशवश्चेमे अविरुष्ट्रश्च सत्तम ॥ ३-१०-२१ ॥
O purest Vidura, of the lower animals the cow, goat, buffalo, kṛṣṇa stag, hog, gavaya animal, deer, lamb and camel all have cloven hooves. ॥ 3-10-21 ॥
english translation
हे शुद्धतम विदुर, निम्नतर पशुओं में गाय, बकरी, भैंस, काला बारहसिंगा, सूकर, नीलगाय, हिरन, मेंढा तथा ऊँट ये सब दो खुरों वाले हैं। ॥ ३-१०-२१ ॥
hindi translation
खरोऽश्वोऽश्वतरो गौरः शरभश्चमरी तथा । एते चैकशफाः क्षत्तः शृणु पञ्चनखान् पशून् ॥ ३-१०-२२ ॥
The horse, mule, ass, gaura, śarabha bison and wild cow all have only one hoof. Now you may hear from me about the animals who have five nails. ॥ 3-10-22 ॥
english translation
घोड़ा, खच्चर, गधा, गौर, शरभ-भैंसा तथा चँवरी गाय इन सबों में केवल एक खुर होता है। अब मुझसे उन पशुओं के बारे में सुनो जिनके पाँच नाखून होते हैं। ॥ ३-१०-२२ ॥
hindi translation
श्वा सृगालो वृको व्याघ्रो मार्जारः शशशल्लकौ । सिंहः कपिर्गजः कूर्मो गोधा च मकरादयः ॥ ३-१०-२३ ॥
The dog, jackal, tiger, fox, cat, rabbit, sajāru, lion, monkey, elephant, tortoise, alligator, gosāpa, etc., all have five nails in their claws. They are known as pañca-nakhas, or animals having five nails. ॥ 3-10-23 ॥
english translation
कुत्ता, सियार, बाघ, लोमड़ी, बिल्ली, खरगोश, सजारु (स्याही), सिंह, बन्दर, हाथी, कछुवा, मगर, गोसाप (गोह) इत्यादि के पंजों में पाँच नाखून होते हैं। वे पञ्चनख अर्थात् पाँच नाखूनों वाले पशु कहलाते हैं। ॥ ३-१०-२३ ॥
hindi translation
कङ्कगृध्रबकश्येनभासभल्लूकबर्हिणः । हंससारसचक्राह्वकाकोलूकादयः खगाः ॥ ३-१०-२४ ॥
The heron, vulture, crane, hawk, bhāsa, bhallūka, peacock, swan, sārasa, cakravāka, crow, owl and others are the birds. ॥ 3-10-24 ॥
english translation
कंक, गीध, बगुला, बाज, भास, भल्लूक, मोर, हंस, सारस, चक्रवाक, कौवा, उल्लू इत्यादि पक्षी कहलाते हैं। ॥ ३-१०-२४ ॥
hindi translation
अर्वाक्स्रोतस्तु नवमः क्षत्तरेकविधो नृणाम् । रजोऽधिकाः कर्मपरा दुःखे च सुखमानिनः ॥ ३-१०-२५ ॥
The creation of the human beings, who are of one species only and who stock their eatables in the belly, is the ninth in the rotation. In the human race, the mode of passion is very prominent. Humans are always busy in the midst of miserable life, but they think themselves happy in all respects. ॥ 3-10-25 ॥
english translation
मनुष्यों की सृष्टि क्रमानुसार नौवीं है। यही केवल एक ही योनि (जाति) ऐसी है और अपना आहार उदर में संचित करते हैं। मानव जाति में रजोगुण की प्रधानता होती है। मनुष्यग दुखीजीवन में भी सदैव व्यस्त रहते हैं, किन्तु वे अपने को सभी प्रकार से सुखी समझते हैं। ॥ ३-१०-२५ ॥
hindi translation