Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:26.8%

x

तस्मै नमो व्रजजनैः सह चक्रे आत्मनाऽऽत्मने । अहो पश्यत शैलोऽसौ रूपी नोऽनुग्रहं व्यधात् ॥ १०-२४-३६ ॥

Together with the people of Vraja, the Lord bowed down to this form of Govardhana Hill, thus in effect offering obeisances to Himself. Then He said, “Just see how this hill has appeared in person and bestowed mercy upon us! ॥ 10-24-36 ॥

english translation

कृष्ण ने व्रजवासियों समेत गोवर्धन पर्वत के इस स्वरूप को नमन किया और इस तरह वास्तव में अपने को ही नमस्कार किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा, “जरा देखो तो, यह पर्वत किस तरह पुरुष रूप में प्रकट हुआ है और इसने हम पर कृपा की है।” ॥ १०-२४-३६ ॥

hindi translation

एषोऽवजानतो मर्त्यान् कामरूपी वनौकसः । हन्ति ह्यस्मै नमस्यामः शर्मणे आत्मनो गवाम् ॥ १०-२४-३७ ॥

“This Govardhana Hill, assuming any form he wishes, will kill any residents of the forest who neglect him. Therefore let us pay our obeisances to him for the safety of ourselves and our cows.” ॥ 10-24-37 ॥

english translation

यह गोवर्धन पर्वत इच्छानुसार रूप धारण करके अपनी उपेक्षा करने वाले वन के किसी भी निवासी को मार डालेगा। अत: अपनी तथा गौवों की सुरक्षा के लिए हम उसको नमस्कार करें। ॥ १०-२४-३७ ॥

hindi translation

इत्यद्रिगोद्विजमखं वासुदेवप्रणोदिताः । यथा विधाय ते गोपा सह कृष्णा व्रजं ययुः ॥ १०-२४-३८ ॥

The members of the cowherd community, having thus been inspired by Lord Vāsudeva to properly execute the sacrifice to Govardhana Hill, the cows and the brāhmaṇas, returned with Lord Kṛṣṇa to their village, Vraja. ॥ 10-24-38 ॥

english translation

इस प्रकार भगवान् वासुदेव द्वारा समुचित ढंग से गोवर्धन-यज्ञ सम्पन्न करने के लिए प्रेरित किये गये गोपजन गौवें तथा ब्राह्मण कृष्ण के साथ अपने गाँव व्रज लौट आये। ॥ १०-२४-३८ ॥

hindi translation