Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:79.7%

x

उज्जायीकुम्भकं कृत्वा सर्वकार्याणि साधयेत् । न भवेत्कफरोगश्च क्रूरवायुरजीर्णकम् ॥५-७१॥

After doing Ujjayi Pranayama, the seeker should complete all the tasks. By practicing this, the cruelty of Apana Vayu and Kapha diseases do not occur.

english translation

उज्जायी प्राणायाम करने के बाद साधक को सभी कार्य सिद्ध करने चाहिए । इसके अभ्यास से अपान वायु की क्रूरता और कफ रोग नहीं होते हैं

hindi translation

आमवातः क्षयः कासो ज्वरप्लीहा न विद्यते । जरामृत्युविनाशाय चोज्जायीं साधयेन्नरः ॥५-७२॥

Diseases like indigestion, rheumatism, tuberculosis (TB etc.), cough, fever and spleen (secretion of metals from the body) etc. are cured. Besides, Ujjayi also destroys old age and death. Therefore, the seeker should practice Ujjayi Pranayama.

english translation

अजीर्ण अर्थात् अपच, आमवात, क्षय ( टीबी आदि ), खाँसी, ज्वर व प्लीहा ( शरीर से धातुओं का स्त्राव ) आदि रोगों का नाश होता है । साथ ही उज्जायी बुढ़ापे व मृत्यु का भी नाश करता है । अतः साधक को उज्जायी प्राणायाम की साधना करनी चाहिए ।

hindi translation

अथ शीतलीकुम्भकः । जिह्वया वायुमाकृष्य उदरे पूरयेच्छनैः । क्षणं च कुम्भकं कृत्वा नासाभ्यां रेचयेत्पुनः ॥५-७३॥

Fill the entire stomach with air by slowly sucking in the air with the tongue. After this, after holding the air inside for a few moments, exhale it through both the nostrils.

english translation

जीभ से वायु को धीरे- धीरे खींचते हुए पूरे पेट को वायु से भरे लें । इसके बाद कुछ पल के लिए उस वायु को अन्दर रोकने के बाद नासिका के दोनों छिद्रों से उसको बाहर निकाल दें ।

hindi translation

सर्वदा साधयेद्योगी शीतलीकुम्भकं शुभम् । अजीर्णं कफपित्तं च नैव तस्य प्रजायते ॥५-७४॥

For the yogi who practices Shitali Pranayam always or daily, this Pranayam is auspicious or beneficial. Due to this the seeker never suffers from indigestion i.e. diseases related to indigestion, phlegm and bile.

english translation

जो योगी सदा अथवा प्रतिदिन शीतली प्राणायाम की साधना करता है, उसके लिए यह प्राणायाम मंगलकारी अथवा कल्याणकारी होता है । इससे साधक को अजीर्ण अर्थात् अपच, कफ व पित्त से सम्बंधित रोग कभी नहीं होते हैं ।

hindi translation

अथ भस्त्रिकाकुम्भकः । भस्त्रैव लोहकाराणां यथाक्रमेण सम्भ्रमेत् । तथा वायुं च नासाभ्यामुभाभ्यां चालयेच्छनैः ॥५-७५॥

Just as a blacksmith's bellows keeps moving air in and out continuously without stopping. In the same way, the seeker should inhale and exhale air slowly from both the nostrils.

english translation

जिस प्रकार लोहार की धौकनी बिना रुकें निरन्तर चलती हुई वायु को अन्दर और बाहर लेती व छोड़ती रहती है । ठीक उसी प्रकार साधक को नासिका के दोनों छिद्रों से वायु को धीरे- धीरे लेना व छोड़ना चाहिए ।

hindi translation