Progress:29.9%
घेरण्ड उवाच । महामुद्रा नभोमुद्रा उड्डीयानं जलन्धरम् । मूलबन्धं महाबन्धं महावेधश्च खेचरी ॥३-१॥
Maharshi Gheranda says Mahamudra, Nabhomudra, Uddiyan, Jalandhar, Moolabandha, Mahabandha, Mahavedha, Khechari mudras are described in the first verse.
english translation
महर्षि घेरण्ड कहते हैंI महामुद्रा, नभोमुद्र, उड्डीयान, जालन्धर, मूलबन्ध, महाबन्ध, महावेध, खेचरी मुद्राओ का वर्णन प्रथम श्लोक में है I
hindi translation
विपरीतकरी योनिर्वज्रोली शक्तिचालिनी । तडागी माण्डुकी मुद्रा शाम्भवी पचंधारणा ॥३-२॥
Tadangi, Mandvi, Shambhavi, Panchdharana (Paarthivi dharana, Aambhasi dharana, Aagneyi dharana, Vaayavi dharana, Aakashi dharana). Five types of concepts have also been described in these postures.
english translation
तडांगी, मांडवी, शाम्भवी, पञ्चधारणा ( पार्थिवी धारणा, आम्भसी धारणा, आग्नेयी धारणा, वायवीय धारणा, आकाशी धारणा ). इन मुद्राओं में पाँच प्रकार की धारणाओं का भी वर्णन किया गया है ।
hindi translation
अश्विनी पाशिनी काकी मातङ्गी च भुजङ्गिनी । पञ्चविंशति मुद्राणि सिद्धदानीह योगिनाम् ॥३-३॥
These twenty five (25) postures like Ashvani, Pashini, Kaki, Matangi and Bhujangini provide attainments to the yogis.
english translation
अश्वनी, पाशिनी, काकी, मातङ्गी और भुजंगिनी यह पच्चीस ( 25 ) मुद्राएँ योगियों को सिद्धियाँ प्रदान करवाने वाली हैं ।
hindi translation
मुद्राणां पटलं देवि कथितं तव सन्निधौ । येन विज्ञातमात्रेण सर्वसिद्धि: प्रजायते ॥३-४॥
Oh goddess! (Here the word Devi is said by Lord Shiva for Mother Parvati) I have described the group of postures in front of you. Just by knowing all these, the seeker attains all kinds of achievements.
english translation
हे देवी! ( यहाँ पर देवी शब्द भगवान शिव की ओर से माता पार्वती के लिए कहा गया है ) मैंने तुम्हारे सम्मुख ( सामने ) जिन मुद्राओं के समूह का वर्णन किया है । इन सभी को केवल जानने मात्र से ही साधक को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त हो जाती हैं ।
hindi translation
गोपनीयं प्रयत्नेन न देयं यस्य कस्यचित् । प्रीतिदं योगिनाञ्चैव दुर्लभं मरुतामपि॥३-५॥
All these Mudras should be kept completely confidential. One should not give their knowledge to anyone. These postures are rare (difficult to obtain) even for the gods. By practicing these, the yogi gets happiness.
english translation
इन सभी मुद्राओं को पूरी तरह से गोपनीय रखना चाहिए । चाहे जिसको भी इनका ज्ञान नहीं देना चाहिए । यह मुद्राएँ देवताओं के लिए भी दुर्लभ ( प्राप्त करना कठिन हैं ) हैं । इनके अभ्यास से योगी साधक को आनन्द की प्राप्ति होती है ।
hindi translation