Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:78.3%

x

सर्वे ते सूर्यसम्भिन्ना नाभिमूलात्समुद्धरेत् । इडया रेचयेत्पश्चाद्धैर्येणाऽखण्डवेगतः ॥५-६६॥

All of them (prana and sub-prana) should be lifted above the navel by Suryabhedi Pranayama and with patience they should be expelled quickly through the left nostril.

english translation

उन सभी ( प्राण व उपप्राणों ) को सूर्यभेदी प्राणायाम द्वारा नाभि से ऊपर उठाकर उनको धैर्य के साथ बायीं नासिका से वेगपूर्वक बाहर निकाल देना चाहिए ।

hindi translation

पुनः सूर्येण चाऽकृष्य कुम्भयित्वा यथाविधि । रेचयित्वा साधयेत्तु क्रमेण च पुनः पुनः ॥५-६७॥

After this, again fill the air inside through the right nostril and exhale it while holding it inside according to the same method. Thus, the seeker should practice this Suryabhedi Pranayam again and again.

english translation

इसके बाद फिर से दायीं नासिका से वायु को अन्दर भरकर उसे उसी विधि के अनुसार अन्दर ही रोकते हुए बाहर निकाल दें । इस प्रकार साधक को इस सूर्यभेदी प्राणायाम का बार- बार अभ्यास करना चाहिए ।

hindi translation

कुम्भकः सूर्यभेदस्तु जरामृत्युविनाशकः । बोधयेत्कुण्डलीं शक्तिं देहानलं विवर्धयेत् । इति ते कथितं चण्ड सूर्यभेदनमुत्तमम् ॥५-६८॥

By practicing Suryabhedi Pranayam, the seeker overcomes old age and death. Kundalini Shakti is awakened and the gastric fire gets illuminated. Hey Chandakapalika! In this way, I have described before you the excellent pranayama called Suryabhedi.

english translation

सूर्यभेदी प्राणायाम के अभ्यास से साधक बुढ़ापे व मृत्यु पर विजय प्राप्त कर लेता है । कुण्डलिनी शक्ति जागृत होती है व जठराग्नि प्रदीप्त होती है । हे चन्डकापालिक! इस प्रकार सूर्यभेदी नामक उत्तम प्राणायाम का वर्णन मैंने तुम्हारे सामने किया ।

hindi translation

अथ उज्जायी कुम्भकः । नासाभ्यां वायुमाकृष्य मुखमध्ये च धारयेत् । हृद्गलाभ्यां समाकृष्य वायुं वक्त्रे च धारयेत् ॥५-६९॥

While contracting the heart region and throat, inhale air from both the nostrils and hold it in the middle of the mouth.

english translation

हृदय प्रदेश व गले का संकोच ( सिकोड़ते ) करते हुए दोनों नासिकाओं से वायु को अन्दर भरके उसे मुख के बीच में ही धारण ( ग्रहण ) करले ।

hindi translation

मुखं प्रफुल्लं संरक्ष्य कुर्याज्जालन्धरं ततः । आशक्ति कुम्भकं कृत्वा धारयेदविरोधतः ॥५-७०॥

After this, take out the air present in the mouth, fill the air inside again, apply Jalandhara Bandha and hold the air inside for some time without any special effort.

english translation

इसके बाद मुख में स्थित वायु को बाहर निकाल कर, दोबारा से वायु को अन्दर भरकर जालन्धर बन्ध लगायें और वायु को बिना किसी विशेष प्रयास के कुछ समय तक ही अन्दर रोकें ।

hindi translation