Progress:71.3%
नाभिमूलाद्वह्निमुत्थाप्य ध्यायेत्तेजोऽवनीयुतम् । वह्निबीजषोडशेन सूर्यनाड्या च पूरयेत् ॥५-४१॥
The root of the navel i.e. the fire element located in the middle of the navel is raised upwards to the place of the fire element i.e. where the Manipur Chakra is located. There, while meditating on the seed mantra of fire 'Ran', fill the life air inside the body by chanting sixteen seed mantras from the Suryanadi i.e. the right nostril.
english translation
नाभि के मूल अर्थात् नाभि के बीच में स्थित अग्नि तत्त्व को ऊपर की ओर उठाते हुए अग्नि तत्त्व के स्थान अर्थात् जहाँ पर मणिपुर चक्र स्थित होता है । वहाँ पर अग्नि के बीजमन्त्र ‘रँ’ का ध्यान करते हुए सूर्यनाड़ी अर्थात् दायीं नासिका से सोलह बीजमन्त्रों का जाप करते हुए प्राणवायु को शरीर के अन्दर भरें ।
hindi translation
चतुःषष्ट्या मात्रया च कुम्भकेनैव धारयेत् । द्वात्रिंशन्मात्रया वायुं शशिनाड्या च रेचयेत् ॥५-४२॥
Then keep that vital air inside the body by chanting the sixty-four seed mantras. After this, while chanting the thirty-two Beej Mantras, exhale the vital air through the Chandra Nadi i.e. the left nostril.
english translation
फिर उस प्राणवायु को चौसठ बीजमन्त्रों का जाप करते हुए शरीर के अन्दर ही रोके रखें । इसके बाद बत्तीस बीजमंत्रों का जाप करते हुए प्राणवायु को चन्द्रनाड़ी अर्थात् बायीं नासिका से बाहर निकाल दें ।
hindi translation
नासाग्रे शशधृग्बिम्बं ध्यात्वा ज्योत्स्नासमन्वितम् । ठं बीजं षोडशेनैव इडया पूरयेन्मरुत् ॥५-४३॥
While meditating on the lunar element consisting of Chandrika (filled with moonlight) on the front part of the nostrils, mentally chanting the mantra 'Tham' sixteen times, inhale through the Ida Nadi (left nostril).
english translation
नासिका के अग्रभाग अर्थात् अगले हिस्से पर चन्द्रिका ( चाँदनी से युक्त ) से युक्त चन्द्र तत्त्व का ध्यान करते हुए ‘ठं’ बीजमन्त्र का सोलह बार मानसिक जप करते हुए इडा नाड़ी ( बायीं नासिका ) से श्वास को अन्दर भरें ।
hindi translation
चतुःषष्ट्या मात्रया च वं बीजेनैव धारयेत् । अमृतं प्लावितं ध्यात्वा नाडीधौतं विभावयेत् । लकारेण द्वात्रिंशेन दृढं भाव्यं विरेचयेत् ॥ ५-४४॥
After that, by mentally chanting the 'Vam' seed mantra sixty-four times, keep that vital air inside the body and should continuously imbibe the nectar in the nadi system and along with it, one should feel the Nadi Dhoti. After this, while mentally chanting the mantra ‘Lam’ thirty-two times, expel the vital air from Pingala Nadi (right nostril).
english translation
उसके बाद ‘वं’ बीजमन्त्र का चौसठ बार मानसिक जप करते हुए उस प्राणवायु को शरीर के अन्दर ही रोके रखें और नाड़ी मण्डल में अमृत को निरन्तर धारण करने व उसके साथ ही नाड़ीधौति की भावना करनी चाहिए । इसके बाद बत्तीस बार ‘लं’ बीजमन्त्र का मानसिक जप करते हुए प्राणवायु को पिङ्गला नाड़ी ( दायीं नासिका ) से बाहर निकाल दें ।
hindi translation
एवंविधां नाडीशुद्धिं कृत्वा नाडीं विशोधयेत् । दृढो भूत्वाऽऽसनं कृत्वा प्राणायामं समाचरेत् ॥५-४५॥
Thus, by practicing Nadi Shuddhi methodically, purify all your Nadis properly. After this, the seeker should practice Pranayam by sitting firmly in asana.
english translation
इस प्रकार विधिपूर्वक नाड़ी शुद्धि का अभ्यास करके अपनी सभी नाड़ियों की भली प्रकार से शुद्धि करें । इसके बाद साधक को दृढ़ता पूर्वक आसन लगाकर प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए ।
hindi translation