Progress:22.8%
मुक्तपद्मासनं कृत्वा उत्तानशयनञ्चरेत् । कूर्पराभ्यां शिरो वेष्टय मत्स्यासनन्तु रोगहा॥२-२१॥
While doing Mukta Padmasana, that is, without holding the toes of the feet with both the hands, just applying Padmasana and lying straight (lying on the waist) and keeping the head between the elbows is called Matsyasana. Matsyasana cures all the diseases of the seeker.
english translation
मुक्त पद्मासन करते हुए अर्थात् दोनों हाथों से पैरों के पँजों को बिना पकड़े केवल पद्मासन लगाकर सिर को अपनी दोनों कोहनियों के बीच में रखते हुए सीधा लेटना ( कमर के बल लेटना ) मत्स्यासन कहलाता है । मत्स्यासन साधक के सभी रोगों को दूर कर देता है ।
hindi translation
प्रसार्य पादौ भुवि दण्डरूपौ संन्यस्तभालं चितियुग्ममध्ये । यत्नेन पादौ च धृतौ कराभ्यां योगिन्द्रपीठं पश्चिमोत्तानमाहु:॥२-२२॥
Sitting in Dandasana position with both your legs spread in front on the ground, keep your forehead between both the knees and hold the toes of both the feet firmly. Yogis have considered this as the main asana. Which is called Paschimottan Asana.
english translation
अपने दोनों पैरों को भूमि पर सामने की ओर फैलाते हुए दण्डासन की स्थिति में बैठकर अपने माथे को दोनों घुटनों के बीच में रखते हुए दोनों पैरों के पँजों को मजबूती के साथ पकड़ें । योगियों ने इसे प्रमुख आसन माना है । जिसे पश्चिमोत्तान आसन कहते हैं ।
hindi translation
उदरं पश्चिमाभासं कृत्वा तिष्ठति यत्नतः । नम्राङ्गं वामपादं हि दक्षजानूपरि न्यसेत् ॥२-२३॥
Try to move your stomach back towards the back (waist) and rotate the left leg forward and keep it near the knee of the right leg.
english translation
अपने पेट को पीछे पीठ ( कमर ) की ओर ले जाने का प्रयास करें और बायें पैर को आगे से घुमाते हुए दायें पैर के घुटने के पास में रखें ।
hindi translation
तत्र याम्यं कूपरञ्च याम्यं करे च वक्त्रकम् । भ्रुवोर्मध्ये गतां दृष्टिं पीठं मात्स्येन्द्रमुच्यते ॥२-२४॥
After this, rotate the mouth and place it on the left hand (shoulder) and place the vision in the middle of the two eyebrows (Agya Chakra). Doing this is called Matsyendrasana.
english translation
इसके बाद मुहँ को भी घुमाते हुए बायें हाथ ( कन्धे ) के ऊपर रखें और दृष्टि को दोनों भौहों के बीच में ( आज्ञा चक्र ) में स्थित करदें । ऐसा करना मत्स्येन्द्रासन कहलाता है ।
hindi translation
जानूर्वोन्तरे पादौ उत्तानौव्यक्तसंस्थितौ । गुल्फौ चाच्छाद्य हस्ता भ्यामुत्तानाभ्यां प्रयत्नतः ॥२-२५॥
Keep both the soles of your feet hidden between the knees and thighs and place them on the heels of both the feet with the palms of both the hands.
english translation
अपने पैरों के दोनों तलवों को घुटने व जँघाओं के बीच में छिपाकर रखें और दोनों हाथों की हथेलियों से दोनों पैरों की एड़ियों के ऊपर स्थापित करदें ।
hindi translation