Progress:70.6%
वृषपर्वा तमाज्ञाय प्रत्यनीकविवक्षितम् । गुरुं प्रसादयन् मूर्ध्ना पादयोः पतितः पथि ॥ ९-१८-२६ ॥
King Vṛṣaparvā understood that Śukrācārya was coming to chastise or curse him. Consequently, before Śukrācārya came to his house, Vṛṣaparvā went out and fell down in the street at the feet of his guru and satisfied him, checking his wrath. ॥ 9-18-26 ॥
english translation
राजा वृषपर्वा समझ गया कि शुक्राचार्य उसे प्रताडि़त करने या शाप देने आ रहे हैं। फलस्वरूप, इसके पूर्व कि शुक्राचार्य उसके महल में आयें, वृषपर्वा बाहर आ गया और मार्ग में ही अपने गुरु के चरणों पर गिर पड़ा तथा उनके रोष को रोकते हुए उन्हें प्रसन्न कर लिया। ॥ ९-१८-२६ ॥
hindi translation
क्षणार्धमन्युर्भगवान् शिष्यं व्याचष्ट भार्गवः । कामोऽस्याः क्रियतां राजन् नैनां त्यक्तुमिहोत्सहे ॥ ९-१८-२७ ॥
The powerful Śukrācārya was angry for a few moments, but upon being satisfied he said to Vṛṣaparvā: My dear King, kindly fulfill the desire of Devayānī, for she is my daughter and in this world I cannot give her up or neglect her. ॥ 9-18-27 ॥
english translation
शक्तिशाली शुक्राचार्य कुछ क्षणों तक क्रुद्ध रहे, किन्तु प्रसन्न हो जाने पर उन्होंने वृषपर्वा से कहा: हे राजन, देवयानी की इच्छा पूरी कीजिये क्योंकि वह मेरी पुत्री है और मैं इस संसार में न तो उसे छोड़ सकता हूँ न उसकी उपेक्षा कर सकता हूँ। ॥ ९-१८-२७ ॥
hindi translation
तथेत्यवस्थिते प्राह देवयानी मनोगतम् । पित्रा दत्ता यतो यास्ये सानुगा यातु मामनु ॥ ९-१८-२८ ॥
After hearing Śukrācārya’s request, Vṛṣaparvā agreed to fulfill Devayānī’s desire, and he awaited her words. Devayānī then expressed her desire as follows: “Whenever I marry by the order of my father, my friend Śarmiṣṭhā must go with me as my maidservant, along with her friends.” ॥ 9-18-28 ॥
english translation
शुक्राचार्य के निवेदन को सुनकर वृषपर्वा देवयानी की मनोकामना पूरी करने के लिए राजी हो गया और वह उसके वचनों की प्रतीक्षा करने लगा। तब देवयानी ने अपनी इच्छा इस प्रकार व्यक्त की, “जब भी मैं अपने पिता की आज्ञा से विवाह करूँ तो मेरी सखी शर्मिष्ठा अपनी सखियों समेत मेरी दासी के रूप में मेरे साथ चले।” ॥ ९-१८-२८ ॥
hindi translation
(पित्रा दत्ता देवयान्यै शर्मिष्ठा सानुगा तदा ।) स्वानां तत्सङ्कटं वीक्ष्य तदर्थस्य च गौरवम् । देवयानीं पर्यचरत्स्त्रीसहस्रेण दासवत् ॥ ९-१८-२९ ॥
Vṛṣaparvā wisely thought that Śukrācārya’s displeasure would bring danger and that his pleasure would bring material gain. Therefore he carried out Śukrācārya’s order and served him like a slave. He gave his daughter Śarmiṣṭhā to Devayānī, and Śarmiṣṭhā served Devayānī like a slave, along with thousands of other women. ॥ 9-18-29 ॥
english translation
वृषपर्वा ने बुद्धिमानी के साथ सोचा कि शुक्राचार्य की अप्रसन्नता से संकट आ सकता है और उनकी प्रसन्नता से भौतिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अतएव उसने शुक्राचार्य का आदेश शिरोधार्य किया और दास की तरह उनकी सेवा की। उसने अपनी पुत्री शर्मिष्ठा को देवयानी को सौंप दिया और शर्मिष्ठा ने अपनी अन्य हजारों सखियों सहित दासी की तरह उसकी सेवा की। ॥ ९-१८-२९ ॥
hindi translation
नाहुषाय सुतां दत्त्वा सह शर्मिष्ठयोशना । तमाह राजन् शर्मिष्ठामाधास्तल्पे न कर्हिचित् ॥ ९-१८-३० ॥
When Śukrācārya gave Devayānī in marriage to Yayāti, he had Śarmiṣṭhā go with her, but he warned the King, “My dear King, never allow this girl Śarmiṣṭhā to lie with you in your bed.” ॥ 9-18-30 ॥
english translation
जब शुक्राचार्य ने देवयानी का विवाह ययाति से कर दिया तो उसने शर्मिष्ठा को भी उसके साथ जाने दिया लेकिन राजा को चेतावनी दी “हे राजन, इस शर्मिष्ठा को कभी अपनी सेज में अपने साथ शयन करने की अनुमति मत देना।” ॥ ९-१८-३० ॥
hindi translation