Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:71.1%

x

विलोक्यौशनसीं राजञ्छर्मिष्ठा सप्रजां क्वचित् । तमेव वव्रे रहसि सख्याः पतिमृतौ सती ॥ ९-१८-३१ ॥

O King Parīkṣit, upon seeing Devayānī with a nice son, Śarmiṣṭhā once approached King Yayāti at the appropriate time for conception. In a secluded place, she requested the King, the husband of her friend Devayānī, to enable her to have a son also. ॥ 9-18-31 ॥

english translation

हे राजा परीक्षित, देवयानी के सुन्दर पुत्र को देखकर एक बार शर्मिष्ठा संभोग के लिए उचित अवसर पर राजा ययाति के पास पहुँची। उसने एकान्त में अपनी सखी देवयानी के पति राजा ययाति से प्रार्थना की कि उसे भी पुत्रवती बनायें। ॥ ९-१८-३१ ॥

hindi translation

राजपुत्र्यार्थितोऽपत्ये धर्मं चावेक्ष्य धर्मवित् । स्मरञ्छुक्रवचः काले दिष्टमेवाभ्यपद्यत ॥ ९-१८-३२ ॥

When Princess Śarmiṣṭhā begged King Yayāti for a son, the King was certainly aware of the principles of religion, and therefore he agreed to fulfill her desire. Although he remembered the warning of Śukrācārya, he thought of this union as the desire of the Supreme, and thus he had sex with Śarmiṣṭhā. ॥ 9-18-32 ॥

english translation

जब राजकुमारी शर्मिष्ठा ने राजा ययाति से पुत्र के लिए याचना की तो अपने धर्म से अवगत राजा उसकी इच्छा पूरी करने के लिए राजी हो गया। यद्यपि उसे शुक्राचार्य की चेतावनी स्मरण थी, किन्तु इस मिलन को परमेश्वर की इच्छा मानकर उसने शर्मिष्ठा के साथ संभोग किया। ॥ ९-१८-३२ ॥

hindi translation

यदुं च तुर्वसुं चैव देवयानी व्यजायत । द्रुह्युं चानुं च पूरुं च शर्मिष्ठा वार्षपर्वणी ॥ ९-१८-३३ ॥

Devayānī gave birth to Yadu and Turvasu, and Śarmiṣṭhā gave birth to Druhyu, Anu and Pūru. ॥ 9-18-33 ॥

english translation

देवयानी ने यदु तथा तुर्वसु को जन्म दिया और शर्मिष्ठा ने द्रुह्यु, अनु तथा पुरु को जन्म दिया। ॥ ९-१८-३३ ॥

hindi translation

गर्भसम्भवमासुर्या भर्तुर्विज्ञाय मानिनी । देवयानी पितुर्गेहं ययौ क्रोधविमूर्छिता ॥ ९-१८-३४ ॥

When the proud Devayānī understood from outside sources that Śarmiṣṭhā was pregnant by her husband, she was frenzied with anger. Thus she departed for her father’s house. ॥ 9-18-34 ॥

english translation

जब गर्वीली देवयानी बाहरी स्रोतों से जान गई कि शर्मिष्ठा उसके पति से गर्भवती हुई है तो वह क्रोध से मूर्छित हो उठी और वह अपने पिता के घर (मायके) चली गई। ॥ ९-१८-३४ ॥

hindi translation

प्रियामनुगतः कामी वचोभिरुपमन्त्रयन् । न प्रसादयितुं शेके पादसंवाहनादिभिः ॥ ९-१८-३५ ॥

King Yayāti, who was very lusty, followed his wife, caught her and tried to appease her by speaking pleasing words and massaging her feet, but he could not satisfy her by any means. ॥ 9-18-35 ॥

english translation

चूँकि राजा ययाति अत्यन्त विषयी था अतएव वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे हो लिया। उसने उसे पकड़ कर मीठे शब्द कहे तथा उसके पाँव दबाकर उसे प्रसन्न करने का प्रयास किया, किन्तु वह उसे किसी भी तरह मना न पाया। ॥ ९-१८-३५ ॥

hindi translation