Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:71.6%

x

शुक्रस्तमाह कुपितः स्त्रीकामानृतपूरुष । त्वां जरा विशतां मन्द विरूपकरणी नृणाम् ॥ ९-१८-३६ ॥

Śukrācārya was extremely angry. “You untruthful fool, lusting after women! You have done a great wrong,” he said. “I therefore curse you to be attacked and disfigured by old age and invalidity.” ॥ 9-18-36 ॥

english translation

शुक्राचार्य अत्यन्त क्रुद्ध थे। उन्होंने कहा, “अरे झूठे! मूर्ख! स्त्रीकामी! तुमने बहुत बड़ी गलती की है। अतएव मैं शाप देता हूँ कि तुम पर बुढ़ापा तथा अशक्तता का आक्रमण हो जिससे तुम कुरूप बन जाओ।” ॥ ९-१८-३६ ॥

hindi translation

ययातिरुवाच अतृप्तोस्म्यद्य कामानां ब्रह्मन् दुहितरि स्म ते । व्यत्यस्यतां यथाकामं वयसा योऽभिधास्यति ॥ ९-१८-३७ ॥

King Yayāti said, “O learned, worshipable brāhmaṇa, I have not yet satisfied my lusty desires with your daughter.” Śukrācārya then replied, “You may exchange your old age with someone who will agree to transfer his youth to you.” ॥ 9-18-37 ॥

english translation

राजा ययाति ने कहा : “हे विद्वान पूज्य ब्राह्मण, अभी भी तुम्हारी पुत्री के साथ मेरी कामेच्छाएँ पूरी नहीं हुईं।” तब शुक्राचार्य ने उत्तर दिया, “चाहो तो तुम अपने बुढ़ापे को किसी ऐसे व्यक्ति से बदल लो जो तुम्हें अपनी युवावस्था देने को तैयार हो।” ॥ ९-१८-३७ ॥

hindi translation

इति लब्धव्यवस्थानः पुत्रं ज्येष्ठमवोचत । यदो तात प्रतीच्छेमां जरां देहि निजं वयः ॥ ९-१८-३८ ॥

When Yayāti received this benediction from Śukrācārya, he requested his eldest son: My dear son Yadu, please give me your youth in exchange for my old age and invalidity. ॥ 9-18-38 ॥

english translation

जब ययाति को शुक्राचार्य से यह वर प्राप्त हो गया तो उसने अपने सबसे बड़े पुत्र से अनुरोध किया, “हे पुत्र यदु, तुम मेरी वृद्धावस्था तथा अशक्तता के बदले में मुझे अपनी जवानी दे दो।” ॥ ९-१८-३८ ॥

hindi translation

मातामहकृतां वत्स न तृप्तो विषयेष्वहम् । वयसा भवदीयेन रंस्ये कतिपयाः समाः ॥ ९-१८-३९ ॥

My dear son, I am not yet satisfied in my sexual desires. But if you are kind to me, you can take the old age given by your maternal grandfather, and I may take your youth so that I may enjoy life for a few years more. ॥ 9-18-39 ॥

english translation

“हे पुत्र, मैं अपनी विषयेच्छाओं से अभी भी तुष्ट नहीं हो पाया। किन्तु यदि तुम मुझ पर दया करो तो अपने नाना द्वारा प्रदत्त बुढ़ापे को ले सकते हो तथा अपनी जवानी मुझे दे सकते हो जिससे मैं कुछ वर्ष और जीवन का भोग कर लूँ।” ॥ ९-१८-३९ ॥

hindi translation

यदुरुवाच नोत्सहे जरसा स्थातुमन्तरा प्राप्तया तव । अविदित्वा सुखं ग्राम्यं वैतृष्ण्यं नैति पूरुषः ॥ ९-१८-४० ॥

Yadu replied: My dear father, you have already achieved old age, although you also were a young man. But I do not welcome your old age and invalidity, for unless one enjoys material happiness, one cannot attain renunciation. ॥ 9-18-40 ॥

english translation

यदु ने उत्तर दिया: हे पिताजी, यद्यपि आप भी तरुण पुरुष थे, किन्तु आपने वृद्धावस्था प्राप्त कर ली है। किन्तु मुझे आपका बुढ़ापा तथा जर्जरता तनिक भी मान्य नहीं है क्योंकि भौतिक सुख का भोग किये बिना कोई विरक्ति प्राप्त नहीं कर सकता। ॥ ९-१८-४० ॥

hindi translation