Progress:70.1%
हस्तग्राहोऽपरो माभूद्गृहीतायास्त्वया हि मे । एष ईशकृतो वीर सम्बन्धो नौ न पौरुषः । यदिदं कूपलग्नाया भवतो दर्शनं मम ॥ ९-१८-२१ ॥
By accepting my hand you have accepted me as your married wife. Let me not be touched by others, for our relationship as husband and wife has been made possible by providence, not by any human being. Because of falling in the well, I met you. ॥ 9-18-21 ॥
english translation
आपने मेरा हाथ थामकर मुझे अपनी विवाहिता पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। अब मुझे कोई दूसरा नहीं छूने पाये क्योंकि हमारा यह पति-पत्नी का सम्बन्ध भाग्य द्वारा सम्भव हो सका है, किसी व्यक्ति द्वारा नहीं। “कुएँ में गिर जाने के कारण मैं आपसे मिली। ॥ ९-१८-२१ ॥
hindi translation
न ब्राह्मणो मे भविता हस्तग्राहो महाभुज । कचस्य बार्हस्पत्यस्य शापाद्यमशपं पुरा ॥ ९-१८-२२ ॥
Indeed, this has been arranged by providence. After I cursed Kaca, the son of the learned scholar Bṛhaspati, he cursed me by saying that I would not have a brāhmaṇa for a husband. Therefore, O mighty-armed one, there is no possibility of my becoming the wife of a brāhmaṇa. ॥ 9-18-22 ॥
english translation
निस्सन्देह, यह विधि का विधान था। जब मैंने प्रकाण्ड विद्वान बृहस्पति के पुत्र कच को शाप दिया तो उसने मुझे यह शाप दिया कि तुझे ब्राह्मण पति नहीं प्राप्त हो सकेगा। अतएव हे महाभुज! मेरे किसी ब्राह्मण की पत्नी बनने की कोई सम्भावना नहीं है।” ॥ ९-१८-२२ ॥
hindi translation
ययातिरनभिप्रेतं दैवोपहृतमात्मनः । मनस्तु तद्गतं बुद्ध्वा प्रतिजग्राह तद्वचः ॥ ९-१८-२३ ॥
Śukadeva Gosvāmī continued: Because such a marriage is not sanctioned by regular scriptures, King Yayāti did not like it, but because it was arranged by providence and because he was attracted by Devayānī’s beauty, he accepted her request. ॥ 9-18-23 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : चूँकि शास्त्रों द्वारा ऐसे विवाह की अनुमति नहीं है अतएव राजा ययाति को यह अच्छा नहीं लगा, किन्तु विधाता द्वारा व्यवस्थित होने तथा देवयानी के सौन्दर्य के प्रति आकृष्ट होने से उसने उसकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। ॥ ९-१८-२३ ॥
hindi translation
गते राजनि सा वीरे तत्र स्म रुदती पितुः । न्यवेदयत्ततः सर्वमुक्तं शर्मिष्ठया कृतम् ॥ ९-१८-२४ ॥
Thereafter, when the learned King returned to his palace, Devayānī returned home crying and told her father, Śukrācārya, about all that had happened because of Śarmiṣṭhā. She told how she had been thrown into the well but was saved by the King. ॥ 9-18-24 ॥
english translation
तत्पश्चात् जब विद्वान राजा अपने महल को वापस चला गया तो देवयानी रोती हुई घर लौटी और उसने अपने पिता शुक्राचार्य को शर्मिष्ठा के कारण घटी सारी घटना कह सुनाई। उसने बतलाया कि वह किस तरह कुएँ में धकेली गयी थी किन्तु एक राजा द्वारा बचा ली गई। ॥ ९-१८-२४ ॥
hindi translation
दुर्मना भगवान् काव्यः पौरोहित्यं विगर्हयन् । स्तुवन् वृत्तिं च कापोतीं दुहित्रा स ययौ पुरात् ॥ ९-१८-२५ ॥
As Śukrācārya listened to what had happened to Devayānī, his mind was very much aggrieved. Condemning the profession of priesthood and praising the profession of uñcha-vṛtti [collecting grains from the fields], he left home with his daughter. ॥ 9-18-25 ॥
english translation
जब शुक्राचार्य ने देवयानी के साथ घटी घटना सुनी तो वे मन में अत्यन्त दुखी हुए। पुरोहिती वृत्ति को धिक्कारते एवं उञ्छवृत्ति (खेत से अन्न बीनने) की प्रशंसा करते हुए उन्होंने पुत्री सहित अपना घर छोड़ दिया। ॥ ९-१८-२५ ॥
hindi translation