Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:44.7%

x

नारद उवाच अथ दैत्यसुताः सर्वे श्रुत्वा तदनुवर्णितम् । जगृहुर्निरवद्यत्वान्नैव गुर्वनुशिक्षितम् ॥ ७-८-१ ॥

Nārada Muni continued: All the sons of the demons appreciated the transcendental instructions of Prahlāda Mahārāja and took them very seriously. They rejected the materialistic instructions given by their teachers, Ṣaṇḍa and Amarka. ॥ 7-8-1 ॥

english translation

नारद मुनि ने आगे कहा : सारे असुरपुत्रों ने प्रह्लाद महाराज के दिव्य उपदेशों की सराहना की और उन्हें अत्यन्त गम्भीरतापूर्वक ग्रहण किया। उन्होंने षण्ड तथा अमर्क नामक अपने गुरुओं द्वारा दिये गये भौतिकतावादी उपदेशों का तिरस्कार कर दिया। ॥ ७-८-१ ॥

hindi translation

अथाचार्यसुतस्तेषां बुद्धिमेकान्तसंस्थिताम् । आलक्ष्य भीतस्त्वरितो राज्ञ आवेदयद्यथा ॥ ७-८-२ ॥

When Ṣaṇḍa and Amarka, the sons of Śukrācārya, observed that all the students, the sons of the demons, were becoming advanced in Kṛṣṇa consciousness because of the association of Prahlāda Mahārāja, they were afraid. They approached the King of the demons and described the situation as it was. ॥ 7-8-2 ॥

english translation

जब शुक्राचार्य के पुत्र षण्ड तथा अमर्क ने देखा कि सारे विद्यार्थी असुर पुत्र प्रह्लाद महाराज की संगति से कृष्णभक्ति में आगे बढ़ रहे हैं, तो वे डर गये। अतएव वे असुरराज के पास गये और उनसे सारी स्थिति वर्णन कर दी। ॥ ७-८-२ ॥

hindi translation

श्रुत्वा तदप्रियं दैत्यो दुःसहं तनयानयम् । कोपावेशचलद्गात्रः पुत्रं हन्तुं मनो दधे ॥ ७-८-३ ॥

When Hiraṇyakaśipu understood the entire situation, he was extremely angry, so much so that his body trembled. Thus he finally decided to kill his son Prahlāda. ॥ 7-8-3 ॥

english translation

जब हिरण्यकशिपु सारी स्थिति समझ गया तो वह इतना अधिक क्रुद्ध हुआ कि उसका सारा शरीर काँपने लगा। इस तरह उसने अन्तत: अपने पुत्र प्रह्लाद को मार डालने का निश्चय कर लिया। ॥ ७-८-३ ॥

hindi translation

क्षिप्त्वा परुषया वाचा प्रह्लादमतदर्हणम् । आहेक्षमाणः पापेन तिरश्चीनेन चक्षुषा ॥ ७-८-४ ॥

Hiraṇyakaśipu was by nature very cruel, and feeling insulted, he began hissing like a snake trampled upon by someone’s foot. His son Prahlāda was peaceful, mild and gentle, his senses were under control, and he stood before Hiraṇyakaśipu with folded hands. ॥ 7-8-4 ॥

english translation

वह स्वभाव से अत्यन्त क्रूर था और अपने को अपमानित हुआ जानकर वह पाँव से कुचले सर्प की भाँति फुफकारने लगा। उसका पुत्र प्रह्लाद शान्त, विनम्र तथा उदार था, वह इन्द्रियसंयमी था और हिरण्यकशिपु के समक्ष हाथ जोड़े खड़ा था। ॥ ७-८-४ ॥

hindi translation

प्रश्रयावनतं दान्तं बद्धाञ्जलिमवस्थितम् । सर्पः पदाहत इव श्वसन् प्रकृतिदारुणः ॥ ७-८-५ ॥

According to Prahlāda’s age and behavior, he was not to be chastised. Yet with staring, crooked eyes, Hiraṇyakaśipu rebuked him with the following harsh words. ॥ 7-8-5 ॥

english translation

वह अपनी आयु तथा आचरण के अनुसार प्रताडऩा के योग्य न था। फिर भी हिरण्यकशिपु ने टेढ़ी नजर से उसे घूरते हुए निम्नलिखित कटु शब्दों के द्वारा फटकारा। ॥ ७-८-५ ॥

hindi translation