Progress:34.0%
पुंसो वर्षशतं ह्यायुस्तदर्धं चाजितात्मनः । निष्फलं यदसौ रात्र्यां शेतेऽन्धं प्रापितस्तमः ॥ ७-६-६ ॥
Every human being has a maximum duration of life of one hundred years, but for one who cannot control his senses, half of those years are completely lost because at night he sleeps twelve hours, being covered by ignorance. Therefore such a person has a lifetime of only fifty years. ॥ 7-6-6 ॥
english translation
प्रत्येक व्यक्ति की अधिकतम आयु एक सौ वर्ष है, किन्तु जो व्यक्ति अपनी इन्द्रियों को वश में नहीं कर पाता, उसकी आयु के आधे वर्ष तो रात्रि में बारह घण्टे अज्ञानवश सोने में ही बीत जाते हैं। अतएव ऐसे व्यक्ति की आयु केवल पचास वर्ष होती है। ॥ ७-६-६ ॥
hindi translation
मुग्धस्य बाल्ये कौमारे क्रीडतो याति विंशतिः । जरया ग्रस्तदेहस्य यात्यकल्पस्य विंशतिः ॥ ७-६-७ ॥
In the tender age of childhood, when everyone is bewildered, one passes ten years. Similarly, in boyhood, engaged in sporting and playing, one passes another ten years. In this way, twenty years are wasted. Similarly, in old age, when one is an invalid, unable to perform even material activities, one passes another twenty years wastefully. ॥ 7-6-7 ॥
english translation
मनुष्य अपने बाल्यकाल की कोमल अवस्था में, जब सभी मोहग्रस्त होते हैं, दस वर्ष बिता देता है। इसी प्रकार किशोर अवस्था में, खेल-कूद में लगकर वह अगले दस वर्ष बिता देता है। इस प्रकार बीस वर्ष व्यर्थ चले जाते हैं। इसी तरह से वृद्धावस्था में जब मनुष्य अक्षम हो जाता है और वह भौतिक कार्यकलाप भी सम्पन्न नहीं कर पाता, उसमें उसके बीस वर्ष और निकल जाते हैं। ॥ ७-६-७ ॥
hindi translation
दुरापूरेण कामेन मोहेन च बलीयसा । शेषं गृहेषु सक्तस्य प्रमत्तस्यापयाति हि ॥ ७-६-८ ॥
One whose mind and senses are uncontrolled becomes increasingly attached to family life because of insatiable lusty desires and very strong illusion. In such a madman’s life, the remaining years are also wasted because even during those years he cannot engage himself in devotional service. ॥ 7-6-8 ॥
english translation
जिसके मन तथा इन्द्रियाँ वश में नहीं हैं वह अतृप्त कामेच्छाओं तथा प्रबल मोह के कारण पारिवारिक जीवन में अधिकाधिक आसक्त होता जाता है। ऐसे पागल मनुष्य के जीवन के शेष वर्ष भी व्यर्थ जाते हैं, क्योंकि वह इन वर्षों में भी अपने को भक्ति में नहीं लगा सकता। ॥ ७-६-८ ॥
hindi translation
को गृहेषु पुमान् सक्तमात्मानमजितेन्द्रियः । स्नेहपाशैर्दृढैर्बद्धमुत्सहेत विमोचितुम् ॥ ७-६-९ ॥
What person too attached to household life due to being unable to control his senses can liberate himself? An attached householder is bound very strongly by ropes of affection for his family [wife, children and other relatives]. ॥ 7-6-9 ॥
english translation
ऐसा कौन मनुष्य होगा जो अपनी इन्द्रियों को वश में करने में असमर्थ होने के कारण गृहस्थ जीवन से अत्यधिक आसक्त होकर अपने आपको मुक्त कर सके? आसक्त गृहस्थ अपनों (पत्नी, बच्चे तथा अन्य सम्बन्धी) के स्नेह-बन्धन से अत्यन्त दृढ़तापूर्वक बँधा रहता है। ॥ ७-६-९ ॥
hindi translation
को न्वर्थतृष्णां विसृजेत्प्राणेभ्योऽपि य ईप्सितः । यं क्रीणात्यसुभिः प्रेष्ठैस्तस्करः सेवको वणिक् ॥ ७-६-१० ॥
Money is so dear that one conceives of money as being sweeter than honey. Therefore, who can give up the desire to accumulate money, especially in household life? Thieves, professional servants [soldiers] and merchants try to acquire money even by risking their very dear lives. ॥ 7-6-10 ॥
english translation
धन इतना प्रिय होता है कि लोग इसे मधु से भी मीठा मानने लगते हैं, अतएव ऐसा कौन होगा जो धन संग्रह करने की तृष्णा का परित्याग कर सकता है और वह भी गृहस्थ जीवन में? चोर, व्यावसायिक नौकर (सैनिक) तथा व्यापारी अपने प्रिय प्राणों की बाजी लगाकर भी धन प्राप्त करना चाहते हैं। ॥ ७-६-१० ॥
hindi translation