Progress:33.3%
प्रह्लाद उवाच कौमार आचरेत्प्राज्ञो धर्मान् भागवतानिह । दुर्लभं मानुषं जन्म तदप्यध्रुवमर्थदम् ॥ ७-६-१ ॥
Prahlāda Mahārāja said: One who is sufficiently intelligent should use the human form of body from the very beginning of life — in other words, from the tender age of childhood — to practice the activities of devotional service, giving up all other engagements. The human body is most rarely achieved, and although temporary like other bodies, it is meaningful because in human life one can perform devotional service. Even a slight amount of sincere devotional service can give one complete perfection. ॥ 7-6-1 ॥
english translation
प्रह्लाद महाराज ने कहा : पर्याप्त बुद्धिमान मनुष्य को चाहिए कि वह जीवन के प्रारम्भ से ही अर्थात् बाल्यकाल से ही अन्य सारे कार्यों को छोडक़र भक्ति कार्यों के अभ्यास में इस मानव शरीर का उपयोग करे। यह मनुष्य-शरीर अत्यन्त दुर्लभ है और अन्य शरीरों की भाँति नाशवान् होते हुए भी अर्थपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य जीवन में भक्ति सम्पन्न की जा सकती है। यदि निष्ठापूर्वक किंचित भी भक्ति की जाये तो पूर्ण सिद्धि प्राप्त हो सकती है। ॥ ७-६-१ ॥
hindi translation
यथा हि पुरुषस्येह विष्णोः पादोपसर्पणम् । यदेष सर्वभूतानां प्रिय आत्मेश्वरः सुहृत् ॥ ७-६-२ ॥
The human form of life affords one a chance to return home, back to Godhead. Therefore every living entity, especially in the human form of life, must engage in devotional service to the lotus feet of Lord Viṣṇu. This devotional service is natural because Lord Viṣṇu, the Supreme Personality of Godhead, is the most beloved, the master of the soul, and the well-wisher of all other living beings. ॥ 7-6-2 ॥
english translation
यह मनुष्य-जीवन भगवद्धाम जाने का अवसर प्रदान करता है अतएव प्रत्येक जीव को, विशेष रूप से उसे जिसे मनुष्य जीवन मिला है, भगवान् विष्णु के चरणकमलों की भक्ति में प्रवृत्त होना चाहिए। यह भक्ति स्वाभाविक है क्योंकि भगवान् विष्णु सर्वाधिक प्रिय, आत्मा के स्वामी तथा अन्य सब जीवों के शुभचिन्तक हैं। ॥ ७-६-२ ॥
hindi translation
सुखमैन्द्रियकं दैत्या देहयोगेन देहिनाम् । सर्वत्र लभ्यते दैवाद्यथा दुःखमयत्नतः ॥ ७-६-३ ॥
Prahlāda Mahārāja continued: My dear friends born of demoniac families, the happiness perceived with reference to the sense objects by contact with the body can be obtained in any form of life, according to one’s past fruitive activities. Such happiness is automatically obtained without endeavor, just as we obtain distress. ॥ 7-6-3 ॥
english translation
प्रह्लाद महाराज ने आगे कहा : हे दैत्य कुल में उत्पन्न मेरे मित्रों, शरीर के सम्पर्क से इन्द्रियविषयों से जो सुख अनुभव किया जाता है, वह तो किसी भी योनि में अपने विगत सकाम कर्मों के अनुसार प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा सुख बिना प्रयास के उसी तरह स्वत: प्राप्त होता है, जिस प्रकार हमें दुख प्राप्त होता है। ॥ ७-६-३ ॥
hindi translation
तत्प्रयासो न कर्तव्यो यत आयुर्व्ययः परम् । न तथा विन्दते क्षेमं मुकुन्दचरणाम्बुजम् ॥ ७-६-४ ॥
Endeavors merely for sense gratification or material happiness through economic development are not to be performed, for they result only in a loss of time and energy, with no actual profit. If one’s endeavors are directed toward Kṛṣṇa consciousness, one can surely attain the spiritual platform of self-realization. There is no such benefit from engaging oneself in economic development. ॥ 7-6-4 ॥
english translation
केवल इन्द्रिय-तृप्ति या भौतिक सुख के लिए आर्थिक विकास द्वारा प्रयत्न नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे समय तथा शक्ति की हानि होती है और वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता। यदि कोई कृष्णभावनामृत को लक्ष्य बनाकर प्रयत्न करे तो वह निश्चित रूप से आत्म-साक्षात्कार के आध्यात्मिक पद को प्राप्त कर सकता है। आर्थिक विकास में अपने आपको संलग्न रखने से कोई ऐसा लाभ प्राप्त नहीं होता। ॥ ७-६-४ ॥
hindi translation
ततो यतेत कुशलः क्षेमाय भयमाश्रितः । शरीरं पौरुषं यावन्न विपद्येत पुष्कलम् ॥ ७-६-५ ॥
Therefore, while in material existence [bhavam āśritaḥ], a person fully competent to distinguish wrong from right must endeavor to achieve the highest goal of life as long as the body is stout and strong and is not embarrassed by dwindling. ॥ 7-6-5 ॥
english translation
अतएव इस संसार में रहते हुए (भवम् आश्रित:) भले तथा बुरे में भेद करने में सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि जब तक शरीर हृष्ट-पुष्ट रहे और विनष्ट होने से चिन्ताग्रस्त न हो तब तक वह जीवन के चरम लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करे। ॥ ७-६-५ ॥
hindi translation