Progress:6.4%
नारद उवाच भ्रातर्येवं विनिहते हरिणा क्रोडमूर्तिना । हिरण्यकशिपू राजन् पर्यतप्यद्रुषा शुचा ॥ ७-२-१ ॥
Śrī Nārada Muni said: My dear King Yudhiṣṭhira, when Lord Viṣṇu, in the form of Varāha, the boar, killed Hiraṇyākṣa, Hiraṇyākṣa’s brother Hiraṇyakaśipu was extremely angry and began to lament. ॥ 7-2-1 ॥
english translation
श्री नारद मुनि ने कहा : हे राजा युधिष्ठिर, जब भगवान् विष्णु ने वराह रूप धारण करके हिरण्याक्ष को मार डाला, तो हिरण्याक्ष का भाई हिरण्यकशिपु अत्यधिक क्रुद्ध हुआ और विलाप करने लगा। ॥ ७-२-१ ॥
hindi translation
आह चेदं रुषा घूर्णः सन्दष्टदशनच्छदः । कोपोज्ज्वलद्भ्यां चक्षुर्भ्यां निरीक्षन् धूम्रमम्बरम् ॥ ७-२-२ ॥
Filled with rage and biting his lips, Hiraṇyakaśipu gazed at the sky with eyes that blazed in anger, making the whole sky smoky. Thus he began to speak. ॥ 7-2-2 ॥
english translation
`क्रोध से भरकर तथा अपने होठ काटते हुए हिरण्यकशिपु ने क्रोध से जलती हुई आँखों से आकाश को देखा तो वह सारा आकाश धूमिल हो गया। इस प्रकार वह बोलने लगा। ॥ ७-२-२ ॥
hindi translation
करालदंष्ट्रोग्रदृष्ट्या दुष्प्रेक्ष्यभ्रुकुटीमुखः । शूलमुद्यम्य सदसि दानवानिदमब्रवीत् ॥ ७-२-३ ॥
Exhibiting his terrible teeth, fierce glance and frowning eyebrows, terrible to see, he took up his weapon, a trident, and thus began speaking to his associates, the assembled demons. ॥ 7-2-3 ॥
english translation
अपने भयानक दाँत, उग्र दृष्टि तथा रोषपूर्ण भौहों को दिखाते हुए, देखने में भयानक उसने अपना त्रिशूल धारण किया और अपने एकत्र असुर संगियों से इस प्रकार कहा। ॥ ७-२-३ ॥
hindi translation
भो भो दानवदैतेया द्विमूर्धंस्त्र्यक्ष शम्बर । शतबाहो हयग्रीव नमुचे पाक इल्वल ॥ ७-२-४ ॥
O Dānavas and Daityas! O Dvimūrdha, Tryakṣa, Śambara and Śatabāhu! O Hayagrīva, Namuci, Pāka and Ilvala! ॥ 7-2-4 ॥
english translation
अरे दानवो और दैत्यो, अरे द्विमूर्ध, त्र्यक्ष, शम्बर तथा शतबाहु, अरे हयग्रीव, नमुचि, पाक तथा इल्वल, ॥ ७-२-४ ॥
hindi translation
विप्रचित्ते मम वचः पुलोमन् शकुनादयः । शृणुतानन्तरं सर्वे क्रियतामाशु मा चिरम् ॥ ७-२-५ ॥
O Vipracitti, Puloman, Śakuna and other demons! All of you, kindly hear me attentively and then act according to my words without delay.
english translation
अरे विप्रचित्ति, पुलोमन, शकुन तथा अन्य असुरों, तुम सब जरा मेरी बात को ध्यानपूर्वक सुनो और तब अविलम्ब मेरे वचनों के अनुसार कार्य करो। ॥ ७-२-५ ॥
hindi translation