Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:98.1%

x

यद्यस्य वानिषिद्धं स्याद्येन यत्र यतो नृप । स तेनेहेत कार्याणि नरो नान्यैरनापदि ॥ ७-१५-६६ ‌॥

In normal conditions, in the absence of danger, O King Yudhiṣṭhira, a man should perform his prescribed activities according to his status of life with the things, endeavors, process and living place that are not forbidden for him, and not by any other means. ॥ 7-15-66 ॥

english translation

हे राजा युधिष्ठिर, संकट न रहने पर सामान्य परिस्थितियों में मनुष्य को चाहिए कि वह अपने जीवन-स्तर के अनुसार नियत कार्यकलापों को ऐसी वस्तुओं, प्रयासों तथा विधियों से सम्पन्न करे तथा ऐसे स्थानों पर निवास करे जो उसके लिए निषिद्ध न हों । वह अन्य विधियों का उपयोग न करे। ॥ ७-१५-६६ ॥

hindi translation

एतैरन्यैश्च वेदोक्तैर्वर्तमानः स्वकर्मभिः । गृहेऽप्यस्य गतिं यायाद्राजंस्तद्भक्तिभाङ् नरः ॥ ७-१५-६७ ॥

O King, one should perform his occupational duties according to these instructions, as well as other instructions given in the Vedic literature, just to remain a devotee of Lord Kṛṣṇa. Thus, even while at home, one will be able to reach the destination. ॥ 7-15-67 ॥

english translation

हे राजा, मनुष्य को अपने वृत्तिपरक कर्तव्य इन निर्देशों तथा वैदिक ग्रन्थों में दिए गये अन्य निर्देशों के अनुसार सम्पन्न करने चाहिए जिससे वह भगवान् कृष्ण का भक्त बना रहे। इस प्रकार घर पर रहकर भी मनुष्य अपने गन्तव्य तक पहुँच सकता है। ॥ ७-१५-६७ ॥

hindi translation

यथा हि यूयं नृपदेव दुस्त्यजादापद्गणादुत्तरतात्मनः प्रभोः । यत्पादपङ्केरुहसेवया भवानहारषीन्निर्जितदिग्गजः क्रतून् ॥ ७-१५-६८ ‌॥

O King Yudhiṣṭhira, because of your service to the Supreme Lord, all of you Pāṇḍavas defeated the greatest dangers posed by numerous kings and demigods. By serving the lotus feet of Kṛṣṇa, you conquered great enemies, who were like elephants, and thus you collected ingredients for sacrifice. By His grace, may you be delivered from material involvement. ॥ 7-15-68 ॥

english translation

हे राजा युधिष्ठिर, तुम सभी पाण्डवों ने परमेश्वर की सेवा के कारण अनेक राजाओं तथा देवताओं द्वारा उत्पन्न बड़े से बड़े संकटों पर विजय प्राप्त कर ली। तुमने कृष्ण के चरणकमलों की सेवा करके हाथियों के समान बड़े-बड़े शत्रुओं को जीत लिया है और अपने यज्ञ के लिए सामग्री एकत्र की है। भगवत्कृपा से तुम भव-बन्धन से छूट जाओगे। ॥ ७-१५-६८ ॥

hindi translation

अहं पुराभवं कश्चिद्गन्धर्व उपबर्हणः । नाम्नातीते महाकल्पे गन्धर्वाणां सुसम्मतः ॥ ७-१५-६९ ‌॥

Long, long ago, in another mahā-kalpa [millennium of Brahmā], I existed as the Gandharva known as Upabarhaṇa. I was very respected by the other Gandharvas. ॥ 7-15-69 ॥

english translation

बहुत समय पूर्व, एक अन्य महाकल्प (ब्रह्मा का युग) में मैं उपबर्हण नामक गन्धर्व के रूप में था। अन्य गन्धर्वों में मेरा अत्यधिक सम्मान था। ॥ ७-१५-६९ ॥

hindi translation

रूपपेशलमाधुर्यसौगन्ध्यप्रियदर्शनः । स्त्रीणां प्रियतमो नित्यं मत्तः स्वपुरुलम्पटः ॥ ७-१५-७० ‌॥

I had a beautiful face and a pleasing, attractive bodily structure. Decorated with flower garlands and sandalwood pulp, I was most pleasing to the women of my city. Thus I was bewildered, always feeling lusty desires. ॥ 7-15-70 ॥

english translation

मेरा मुखमण्डल सुन्दर था और मेरी शारीरिक रचना आकर्षक तथा सुहावनी थी। फूल के हारों से तथा चन्दन लेप से अलंकृत होने से मैं अपने नगर की स्त्रियों को अत्यन्त मोहक लगता था। इस तरह मैं मोहग्रस्त था और विषय-वासनाओं से सदैव पूर्ण रहता था। ॥ ७-१५-७० ॥

hindi translation