Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:87.9%

x

नैमिषं फाल्गुनं सेतुः प्रभासोऽथ कुशस्थली । वाराणसी मधुपुरी पम्पा बिन्दुसरस्तथा ॥ ७-१४-३१ ॥

Naimiṣāraṇya, the banks of the Phālgu River, Setubandha, Prabhāsa, Dvārakā, Vārāṇasī, Mathurā, Pampā, Bindu-sarovara, ॥ 7-14-31 ॥

english translation

नैमिषारण्य, फाल्गु नदी का तट, सेतुबन्ध, प्रभास, द्वारका, वाराणसी, मथुरा, पम्पा, बिन्दु सरोवर, ॥ ७-१४-३१ ॥

hindi translation

नारायणाश्रमो नन्दा सीतारामाश्रमादयः । सर्वे कुलाचला राजन् महेन्द्रमलयादयः ॥ ७-१४-३२ ॥

Badarikāśrama [Nārāyaṇāśrama], the places where the Nandā River flows, the places where Lord Rāmacandra and mother Sītā took shelter, such as Citrakūṭa, and also the hilly tracts of land known as Mahendra and Malaya ॥ 7-14-32 ॥

english translation

बदरिकाश्रम (नारायणाश्रम), वे स्थान जहाँ से होकर नन्दा नदी बहती है, वे स्थल जहाँ भगवान् रामचन्द्र तथा माता सीता ने शरण ली, यथा चित्रकूट तथा महेन्द्र और मलय नामक पहाड़ी क्षेत्र भी ॥ ७-१४-३२ ॥

hindi translation

एते पुण्यतमा देशा हरेरर्चाश्रिताश्च ये । एतान् देशान् निषेवेत श्रेयस्कामो ह्यभीक्ष्णशः । धर्मो ह्यत्रेहितः पुंसां सहस्राधिफलोदयः ॥ ७-१४-३३ ॥

All of these are to be considered most pious and sacred. Similarly, places outside India where there are centers of the Kṛṣṇa consciousness movement and where Rādhā-Kṛṣṇa Deities are worshiped must all be visited and worshiped by those who want to be spiritually advanced. One who intends to advance in spiritual life may visit all these places and perform ritualistic ceremonies to get results a thousand times better than the results of the same activities performed in any other place. ॥ 7-14-33 ॥

english translation

इन सभी स्थानों को अत्यन्त पवित्र एवं पुण्य माना जाता है। इसी प्रकार भारत के बाहर के स्थान जहाँ कृष्णभावनामृत आन्दोलन के केन्द्र हैं और जहाँ राधाकृष्ण अर्चाविग्रह पूजे जाते हैं, उन स्थानों में आध्यात्मिक रूप से बढऩे-चढऩे की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों को जाना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। जो आध्यात्मिक जीवन में आगे बढऩा चाहता है, वह इन सारे स्थानों की यात्रा कर सकता है और अनुष्ठान कर सकता है, जिससे अन्य स्थानों में सम्पन्न किये गये उन्हीं कृत्यों से हजार गुना अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। ॥ ७-१४-३३ ॥

hindi translation

पात्रं त्वत्र निरुक्तं वै कविभिः पात्रवित्तमैः । हरिरेवैक उर्वीश यन्मयं वै चराचरम् ॥ ७-१४-३४ ॥

O King of the earth, it has been decided by expert, learned scholars that only the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, in whom all that is moving or nonmoving within this universe is resting and from whom everything is coming, is the best person to whom everything must be given. ॥ 7-14-34 ॥

english translation

हे पृथ्वीपति, पटु तथा विद्वान अध्येताओं ने यह तय किया है कि भगवान् कृष्ण ही सर्वश्रेष्ठ पुरुष हैं जिन्हें प्रत्येक वस्तु प्रदान की जानी चाहिए, जिन पर ब्रह्माण्ड के सारे जड़ या चेतन टिके हैं और सारी वस्तुएँ उन्हीं से उत्पन्न होती हैं। ॥ ७-१४-३४ ॥

hindi translation

देवर्ष्यर्हत्सु वै सत्सु तत्र ब्रह्मात्मजादिषु । राजन् यदग्रपूजायां मतः पात्रतयाच्युतः ॥ ७-१४-३५ ॥

O King Yudhiṣṭhira, the demigods, many great sages and saints including even the four sons of Lord Brahmā, and I myself were present at your Rājasūya sacrificial ceremony, but when there was a question of who should be the first person worshiped, everyone decided upon Lord Kṛṣṇa, the Supreme Person. ॥ 7-14-35 ॥

english translation

हे राजा युधिष्ठिर, तुम्हारे राजसूय यज्ञ उत्सव में मेरे सहित देवता, मुनि तथा साधुओं के अतिरिक्त ब्रह्माजी के चारों पुत्र उपस्थित थे, किन्तु जब यह प्रश्न उठा कि किस व्यक्ति की सर्वप्रथम पूजा की जाये तो सबों ने परम पुरुष कृष्ण को ही चुना। ॥ ७-१४-३५ ॥

hindi translation