Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:80.4%

x

यस्य नारायणो देवो भगवान् हृद्गतः सदा । भक्त्या केवलयाज्ञानं धुनोति ध्वान्तमर्कवत् ॥ ७-१३-२१ ॥

Nārāyaṇa, the Supreme Personality of Godhead, who is full of all opulences, is predominant within the core of your heart because of your being a pure devotee. He always drives away all the darkness of ignorance, as the sun drives away the darkness of the universe. ॥ 7-13-21 ॥

english translation

भगवान् नारायण, जो समस्त ऐश्वर्यों से पूर्ण हैं आपके हृदय में अग्रणी हैं क्योंकि आप शुद्ध भक्त हैं। वे सदैव अज्ञान के अंधकार को उसी तरह दूर करते हैं जिस प्रकार सूर्य ब्रह्माण्ड से अंधकार को दूर कर देता है। ॥ ७-१३-२१ ॥

hindi translation

अथापि ब्रूमहे प्रश्नांस्तव राजन् यथाश्रुतम् । सम्भावनीयो हि भवानात्मनः शुद्धिमिच्छताम् ॥ ७-१३-२२ ॥

My dear King, although you know everything, you have posed some questions, which I shall try to answer according to what I have learned by hearing from authorities. I cannot remain silent in this regard, for a personality like you is just fit to be spoken to by one who desires self-purification. ॥ 7-13-22 ॥

english translation

हे राजन्, आप सब कुछ जानते हैं किन्तु आपने कुछ प्रश्न किये हैं, अतएव जैसा मैंने अधिकारियों से सुनकर सीखा है उसी के अनुसार उनका उत्तर देने का प्रयास करूँगा। मैं इस मामले में मौन नहीं रह सकता, क्योंकि जो आत्मशुद्धि का इच्छुक है उसके द्वारा आप जैसे व्यक्ति से वार्तालाप करना उपयुक्त होगा। ॥ ७-१३-२२ ॥

hindi translation

तृष्णया भववाहिन्या योग्यैः कामैरपूरया । कर्माणि कार्यमाणोऽहं नानायोनिषु योजितः ॥ ७-१३-२३ ॥

Because of insatiable material desires, I was being carried away by the waves of material nature’s laws, and thus I was engaging in different activities, struggling for existence in various forms of life. ॥ 7-13-23 ॥

english translation

अतृप्त भौतिक इच्छाओं के कारण मैं प्राकृतिक नियमों की तरंगों द्वारा बहा या लिए जा रहा था और जीवन की विभिन्न योनियों में जीवन-संघर्ष करते हुए विभिन्न कार्यकलापों में लगा रहा। ॥ ७-१३-२३ ॥

hindi translation

यदृच्छया लोकमिमं प्रापितः कर्मभिर्भ्रमन् । स्वर्गापवर्गयोर्द्वारं तिरश्चां पुनरस्य च ॥ ७-१३-२४ ॥

In the course of the evolutionary process, which is caused by fruitive activities due to undesirable material sense gratification, I have received this human form of life, which can lead to the heavenly planets, to liberation, to the lower species, or to rebirth among human beings. ॥ 7-13-24 ॥

english translation

मैंने विकास प्रक्रिया के दौरान जो अवांछित भौतिक इन्द्रियतृप्ति के कारण सकाम कर्मों से उत्पन्न होती है यह मनुष्य रूप प्राप्त किया है, जो हमें स्वर्गलोकों तक, मुक्ति तक, निम्न योनियों तक या मनुष्य के बीच पुनर्जन्म लेने तक पहुँचा सकता है। ॥ ७-१३-२४ ॥

hindi translation

अत्रापि दम्पतीनां च सुखायान्यापनुत्तये । कर्माणि कुर्वतां दृष्ट्वा निवृत्तोऽस्मि विपर्ययम् ॥ ७-१३-२५ ॥

In this human form of life, men and women unite for the sensual pleasure of sex, but by actual experience we have observed that none of them are happy. Therefore, seeing the contrary results, I have stopped taking part in materialistic activities. ॥ 7-13-25 ॥

english translation

इस मनुष्य-जीवन में पुरुष तथा स्त्री का मिलन मैथुन-सुख के लिए होता है, किन्तु हमने वास्तविक अनुभव से देखा है कि उनमें से कोई भी सुखी नहीं है। इसीलिए विपरीत परिणामों को देखकर मैंने भौतिकतावादी कार्यों में भाग लेना बन्द कर दिया है। ॥ ७-१३-२५ ॥

hindi translation