Progress:3.5%
यथा वैरानुबन्धेन मर्त्यस्तन्मयतामियात् । न तथा भक्तियोगेन इति मे निश्चिता मतिः ॥ ७-१-२६ ॥
Nārada Muni continued: By devotional service one cannot achieve such intense absorption in thought of the Supreme Personality of Godhead as one can through enmity toward Him. That is my opinion. ॥ 7-1-26 ॥
english translation
नारद मुनि ने आगे बताया—मनुष्य को भक्ति द्वारा भगवान् के विचार में ऐसी गहन तल्लीनता प्राप्त नहीं हो सकती जितनी कि उनके प्रति शत्रुता के माध्यम से। ऐसा मेरा विचार है। ॥ ७-१-२६ ॥
hindi translation
कीटः पेशस्कृता रुद्धः कुड्यायां तमनुस्मरन् । संरम्भभययोगेन विन्दते तत्सरूपताम् ॥ ७-१-२७ ॥
A grassworm confined in a hole of a wall by a bee always thinks of the bee in fear and enmity and later becomes a bee simply because of such remembrance. Similarly, ॥ 7-1-27 ॥
english translation
एक मधुमक्खी (भृंगी) द्वारा दीवाल के छेद में बन्दी बनाया गया एक कीड़ा सदैव भय तथा शत्रुता के कारण उस मधुमक्खी के विषय में सोचता रहता है और बाद में मात्र चिन्तन से स्वयं मधुमक्खी बन जाता है। इसी प्रकार, ॥ ७-१-२७ ॥
hindi translation
एवं कृष्णे भगवति मायामनुज ईश्वरे । वैरेण पूतपाप्मानस्तमापुरनुचिन्तया ॥ ७-१-२८ ॥
If the conditioned souls somehow or other think of Kṛṣṇa, who is sac-cid-ānanda-vigraha, they will become free from their sins. Whether thinking of Him as their worshipable Lord or an enemy, because of constantly thinking of Him they will regain their spiritual bodies. ॥ 7-1-28 ॥
english translation
यदि सारे बद्धजीव किसी तरह सच्चिदानन्द विग्रह श्रीकृष्ण का चिन्तन करें, तो वे पापों से मुक्त हो जाएँगे। वे भगवान् को चाहे पूज्य रूप में मानें या शत्रु के रूप में, निरन्तर उनका चिन्तन करते रहने से उन सबों को आध्यात्मिक शरीर की पुन:प्राप्ति हो जाएगी। ॥ ७-१-२८ ॥
hindi translation
कामाद्द्वेषाद्भयात्स्नेहाद्यथा भक्त्येश्वरे मनः । आवेश्य तदघं हित्वा बहवस्तद्गतिं गताः ॥ ७-१-२९ ॥
Many, many persons have attained liberation simply by thinking of Kṛṣṇa with great attention and giving up sinful activities. This great attention may be due to lusty desires, inimical feelings, fear, affection or devotional service. I shall now explain how one receives Kṛṣṇa’s mercy simply by concentrating one’s mind upon Him. ॥ 7-1-29 ॥
english translation
अनेकानेक व्यक्तियों ने केवल अत्यन्त एकाग्रतापूर्वक कृष्ण का चिन्तन करके तथा पापपूर्ण कर्मों का त्याग करके मुक्ति प्राप्त की है। यह ध्यान कामवासनाओं, शत्रुतापूर्ण भावनाओं, भय, स्नेह या भक्ति के कारण हो सकता है। अब मैं यह बताऊँगा कि किस प्रकार से मनुष्य भगवान् में अपने मन को एकाग्र करके कृष्ण की कृपा प्राप्त करता है। ॥ ७-१-२९ ॥
hindi translation
गोप्यः कामाद्भयात्कंसो द्वेषाच्चैद्यादयो नृपाः । सम्बन्धाद्वृष्णयः स्नेहाद्यूयं भक्त्या वयं विभो ॥ ७-१-३० ॥
My dear King Yudhiṣṭhira, the gopīs by their lusty desires, Kaṁsa by his fear, Śiśupāla and other kings by envy, the Yadus by their familial relationship with Kṛṣṇa, you Pāṇḍavas by your great affection for Kṛṣṇa, and we, the general devotees, by our devotional service, have obtained the mercy of Kṛṣṇa. ॥ 7-1-30 ॥
english translation
हे राजा युधिष्ठिर, गोपियाँ अपनी विषयवासना से, कंस भय से, शिशुपाल तथा अन्य राजा ईर्ष्या से, यदुगण कृष्ण के साथ पारिवारिक सम्बन्ध से, तुम सब पाण्डव कृष्ण के प्रति अपार स्नेह से तथा हम सारे सामान्य भक्त अपनी भक्ति से कृष्ण की कृपा को प्राप्त कर सके हैं। ॥ ७-१-३० ॥
hindi translation