Srimad Bhagavatam

Progress:7.1%

x

मैत्रेय उवाच सदा विद्विषतोरेवं कालो वै ध्रियमाणयोः । जामातुः श्वशुरस्यापि सुमहानतिचक्रमे ॥ ४-३-१ ॥

Maitreya continued: In this manner the tension between the father-in-law and son-in-law, Dakṣa and Lord Śiva, continued for a considerably long period. ॥ 4-3-1 ॥

english translation

मैत्रेय ने आगे कहा : इस प्रकार से जामाता शिव तथा श्वसुर दक्ष के बीच दीर्घकाल तक तनाव बना रहा। ॥ ४-३-१- ॥

hindi translation

यदाभिषिक्तो दक्षस्तु ब्रह्मणा परमेष्ठिना । प्रजापतीनां सर्वेषामाधिपत्ये स्मयोऽभवत् ॥ ४-३-२ ॥

When Lord Brahmā appointed Dakṣa the chief of all the Prajāpatis, the progenitors of population, Dakṣa became very much puffed up. ॥ 4-3-2 ॥

english translation

ब्रह्मा ने जब दक्ष को समस्त प्रजापतियों का मुखिया बना दिया तो दक्ष गर्व से फूल उठा। ॥ ४-३-२ ॥

hindi translation

इष्ट्वा स वाजपेयेन ब्रह्मिष्ठानभिभूय च । बृहस्पतिसवं नाम समारेभे क्रतूत्तमम् ॥ ४-३-३ ॥

Dakṣa began a sacrifice named vājapeya, and he became excessively confident of his support by Lord Brahmā. He then performed another great sacrifice, named bṛhaspati-sava. ॥ 4-3-3 ॥

english translation

दक्ष ने वाजपेय नामक यज्ञ प्रारम्भ किया और उसे अत्यधिक विश्वास था कि ब्रह्माजी का समर्थन तो प्राप्त होगा ही। तब उसने एक अन्य महान् यज्ञ किया जिसे बृहस्पति-सव कहते हैं। ॥ ४-३-३ ॥

hindi translation

तस्मिन् ब्रह्मर्षयः सर्वे देवर्षिपितृदेवताः । आसन् कृतस्वस्त्ययनास्तत्पत्न्यश्च सभर्तृकाः ॥ ४-३-४ ॥

While the sacrifice was being performed, many brahmarṣis, great sages, ancestral demigods and other demigods, their wives all very nicely decorated with ornaments, attended from different parts of the universe. ॥ 4-3-4 ॥

english translation

जब यज्ञ सम्पन्न हो रहा था ब्रह्माण्ड के विभिन्न भागों से अनेक ब्रह्मर्षि, मुनि, पितृकुल के देवता तथा अन्य देवता, आभूषणों से अलंकृत अपनी-अपनी पत्नियों सहित उसमें सम्मिलित हुए। ॥ ४-३-४ ॥

hindi translation

तदुपश्रुत्य नभसि खेचराणां प्रजल्पताम् । सती दाक्षायणी देवी पितुर्यज्ञमहोत्सवम् ॥ ४-३-५ ॥

The chaste lady Satī, the daughter of Dakṣa, heard the heavenly denizens flying in the sky conversing about the great sacrifice being performed by her father. ॥ 4-3-5 ॥

english translation

दक्ष कन्या साध्वी सती ने आकाश मार्ग से जाते हुए स्वर्ग के निवासियों को परस्पर बातें करते हुए सुना कि उसके पिताद्वारा महान् यज्ञ सम्पन्न कराया जा रहा हैं। ॥ ४-३-५ ॥

hindi translation