Srimad Bhagavatam

Progress:81.2%

x

क्व वर्तते सा ललना मज्जन्तं व्यसनार्णवे । या मामुद्धरते प्रज्ञां दीपयन्ती पदे पदे ॥ ४-२६-१६ ॥

Kindly let me know the whereabouts of that beautiful woman who always saves me when I am drowning in the ocean of danger. By giving me good intelligence at every step, she always saves me. ॥ 4-26-16 ॥

english translation

कृपया मुझे उस सुन्दरी का पता बताओ जो मुझे सदैव संकट के समुद्र में डूबने से उबारती है। वह मुझे पग-पग पर सद्बुद्धि प्रदान करके बचाती है। ॥ ४-२६-१६ ॥

hindi translation

रामा ऊचुः नरनाथ न जानीमस्त्वत्प्रिया यद्व्यवस्यति । भूतले निरवस्तारे शयानां पश्य शत्रुहन् ॥ ४-२६-१७ ॥

All the women addressed the King: O master of the citizens, we do not know why your dear wife has taken on this sort of existence. O killer of enemies, kindly look! She is lying on the ground without bedding. We cannot understand why she is acting this way. ॥ 4-26-17 ॥

english translation

सभी स्त्रियों ने राजा को सम्बोधित किया: हे प्रजा के स्वामी, हम यह नहीं जानतीं कि आपकी प्रिया ने क्यों ऐसी स्थिति बना रखी है। हे शत्रुओं के संहारक ! कृपया देखें। वे बिना बिस्तर के जमीन पर लेटी हुई हैं। हम नहीं समझ पा रहीं कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं। ॥ ४-२६-१७ ॥

hindi translation

नारद उवाच पुरञ्जनः स्वमहिषीं निरीक्ष्यावधुतां भुवि । तत्सङ्गोन्मथितज्ञानो वैक्लव्यं परमं ययौ ॥ ४-२६-१८ ॥

The great sage Nārada continued: My dear King Prācīnabarhi, as soon as King Purañjana saw his Queen lying on the ground, appearing like a mendicant, he immediately became bewildered. ॥ 4-26-18 ॥

english translation

महर्षि नारद ने कहा : हे राजा प्राचीनबर्हि, जैसे ही राजा पुरञ्जन ने अपनी रानी को अवधूत की भाँति पृथ्वी पर लेटे देखा, वह तुरन्त मोहग्रस्त हो गया। ॥ ४-२६-१८ ॥

hindi translation

सान्त्वयन् श्लक्ष्णया वाचा हृदयेन विदूयता । प्रेयस्याः स्नेहसंरम्भलिङ्गमात्मनि नाभ्यगात् ॥ ४-२६-१९ ॥

The King, with aggrieved mind, began to speak to his wife with very pleasing words. Although he was filled with regret and tried to pacify her, he could not see any symptom of anger caused by love within the heart of his beloved wife. ॥ 4-26-19 ॥

english translation

दुखित हृदय से राजा अपनी पत्नी से अत्यन्त मीठे शब्द कहने लगा। यद्यपि वह दुखी था और उसे प्रसन्न करने का प्रयास कर रहा था, किन्तु उसने अपनी प्राणप्रिया पत्नी के हृदय में क्रोध का एक भी लक्षण नहीं देखा। ॥ ४-२६-१९ ॥

hindi translation

अनुनिन्येऽथ शनकैर्वीरोऽनुनयकोविदः । पस्पर्श पादयुगलमाह चोत्सङ्गलालिताम् ॥ ४-२६-२० ॥

Because the King was very expert in flattery, he began to pacify his Queen very slowly. First he touched her two feet, then embraced her nicely, seating her on his lap, and began to speak as follows. ॥ 4-26-20 ॥

english translation

चूँकि राजा मनाने में अत्यन्त निपुण था, अत: उसने रानी को धीरे-धीरे मनाना प्रारम्भ किया। पहले उसने उसके दोनों पाँव छुये, फिर उसका आलिंगन किया और अपनी गोद में बैठाकर इस प्रकार कहना प्रारम्भ किया। ॥ ४-२६-२० ॥

hindi translation