Srimad Bhagavatam
Progress:68.0%
ग्रीष्मे पञ्चतपा वीरो वर्षास्वासारषाण्मुनिः । आकण्ठमग्नः शिशिरे उदके स्थण्डिलेशयः ॥ ४-२३-६ ॥
Following the principles of forest living and the footsteps of the great sages and munis, Pṛthu Mahārāja accepted five kinds of heating processes during the summer season, exposed himself to torrents of rain in the rainy season and, in the winter, stood in water up to his neck. He also used to simply lie down on the floor to sleep. ॥ 4-23-6 ॥
english translation
वानप्रस्थ के नियमों तथा ऋषियों-मुनियों के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए पृथु महाराज ने ग्रीष्म ऋतु में पञ्चाग्नियों का सेवन किया, वर्षा ऋतु में वे वर्षा की झड़ी में बाहर ही रहे और जाड़े की ऋतु में गले तक जल के भीतर खड़े रहे। वे भूमि पर बिना बिस्तर के सोते रहे। ॥ ४-२३-६ ॥
hindi translation
grISme paJcatapA vIro varSAsvAsAraSANmuniH । AkaNThamagnaH zizire udake sthaNDilezayaH ॥ 4-23-6 ॥
hk transliteration by Sanscriptतितिक्षुर्यतवाग्दान्त ऊर्ध्वरेता जितानिलः । आरिराधयिषुः कृष्णमचरत्तप उत्तमम् ॥ ४-२३-७ ॥
Mahārāja Pṛthu underwent all these severe austerities in order to control his words and his senses, to refrain from discharging his semen and to control the life air within his body. All this he did for the satisfaction of Kṛṣṇa. He had no other purpose. ॥ 4-23-7 ॥
english translation
अपनी वाणी तथा इन्द्रियों को वश में करने, वीर्य स्खलित न होने देने तथा अपने शरीर के भीतर प्राण-वायु को वश में करने के लिए महाराज पृथु ने ये सारी कठिन तपस्याएँ साधीं। यह सब उन्होंने श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए किया। इसके अतिरिक्त उनका कोई अन्य प्रयोजन न था। ॥ ४-२३-७ ॥
hindi translation
titikSuryatavAgdAnta UrdhvaretA jitAnilaH । ArirAdhayiSuH kRSNamacarattapa uttamam ॥ 4-23-7 ॥
hk transliteration by Sanscriptतेन क्रमानुसिद्धेन ध्वस्तकर्ममलाशयः । प्राणायामैः सन्निरुद्धषड्वर्गश्छिन्नबन्धनः ॥ ४-२३-८ ॥
By thus practicing severe austerities, Mahārāja Pṛthu gradually became steadfast in spiritual life and completely free of all desires for fruitive activities. He also practiced breathing exercises to control his mind and senses, and by such control he became completely free from all desires for fruitive activity. ॥ 4-23-8 ॥
english translation
इस प्रकार कठिन तपस्या करने से महाराज पृथु क्रमश: आध्यात्मिक जीवन में स्थिर और सकाम कर्म की समस्त इच्छाओं से पूर्ण रूप से मुक्त हो गये। उन्होंने मन तथा इन्द्रियों को वश में करने के लिए प्राणायाम योग का भी अभ्यास किया जिससे वे सकाम कर्म की समस्त इच्छाओं से पूर्ण रूप से मुक्ति पा गये। ॥ ४-२३-८ ॥
hindi translation
tena kramAnusiddhena dhvastakarmamalAzayaH । prANAyAmaiH sanniruddhaSaDvargazchinnabandhanaH ॥ 4-23-8 ॥
hk transliteration by Sanscriptसनत्कुमारो भगवान् यदाहाध्यात्मिकं परम् । योगं तेनैव पुरुषमभजत्पुरुषर्षभः ॥ ४-२३-९ ॥
Thus the best amongst human beings, Mahārāja Pṛthu, followed that path of spiritual advancement which was advised by Sanat-kumāra. That is to say, he worshiped the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa. ॥ 4-23-9 ॥
english translation
इस प्रकार मनुष्यों में श्रेष्ठ महाराज पृथु ने आध्यात्मिक उन्नति के उस पथ का अनुसरण किया जिसका उपदेश सनत्कुमार ने किया था; अर्थात् उन्होंने भगवान् कृष्ण की पूजा की। ॥ ४-२३-९ ॥
hindi translation
sanatkumAro bhagavAn yadAhAdhyAtmikaM param । yogaM tenaiva puruSamabhajatpuruSarSabhaH ॥ 4-23-9 ॥
hk transliteration by Sanscriptभगवद्धर्मिणः साधोः श्रद्धया यततः सदा । भक्तिर्भगवति ब्रह्मण्यनन्यविषयाभवत् ॥ ४-२३-१० ॥
Mahārāja Pṛthu thus engaged completely in devotional service, executing the rules and regulations strictly according to principles, twenty-four hours daily. Thus his love and devotion unto the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, developed and became unflinching and fixed. ॥ 4-23-10 ॥
english translation
इस प्रकार महाराज पृथु चौबीसों घंटे कठोरता से विधि-विधानों का पालन करते हुए पूर्ण रूप से भक्ति में लग गये। इससे भगवान् कृष्ण के प्रति इनमें प्रेम तथा भक्ति का उदय हुआ और वे स्थिर हो गये। ॥ ४-२३-१० ॥
hindi translation
bhagavaddharmiNaH sAdhoH zraddhayA yatataH sadA । bhaktirbhagavati brahmaNyananyaviSayAbhavat ॥ 4-23-10 ॥
hk transliteration by Sanscript