Srimad Bhagavatam

Progress:2.1%

x

अथास्मदंशभूतास्ते आत्मजा लोकविश्रुताः । भवितारोऽङ्ग भद्रं ते विस्रप्स्यन्ति च ते यशः ॥ ४-१-३१ ॥

You will have sons who will represent a partial manifestation of our potency, and because we desire all good fortune for you, those sons will glorify your reputation throughout the world. ॥ 4-1-31 ॥

english translation

हे मुनिवर, हमारी शक्ति के अंशस्वरूप तुम्हारे पुत्र उत्पन्न होंगे और हम तुम्हारे कल्याण के कामी हैं, अत: वे पुत्र तुम्हारे यश का संसार-भर में विस्तार करेंगे। ॥ ४-१-३१ ॥

hindi translation

एवं कामवरं दत्त्वा प्रतिजग्मुः सुरेश्वराः । सभाजितास्तयोः सम्यग्दम्पत्योर्मिषतोस्ततः ॥ ४-१-३२ ॥

Thus, while the couple looked on, the three deities Brahmā, Viṣṇu and Maheśvara disappeared from that place after bestowing upon Atri Muni the benediction. ॥ 4-1-32 ॥

english translation

इस प्रकार उस युगल के देखते ही देखते तीनों देवता ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश्वर अत्रि मुनि को वर देकर उस स्थान से ओझल हो गये। ॥ ४-१-३२ ॥

hindi translation

सोमोऽभूद्ब्रह्मणोंऽशेन दत्तो विष्णोस्तु योगवित् । दुर्वासाः शङ्करस्यांशो निबोधाङ्गिरसः प्रजाः ॥ ४-१-३३ ॥

Thereafter, from the partial representation of Brahmā, the moon-god was born of them; from the partial representation of Viṣṇu, the great mystic Dattātreya was born; and from the partial representation of Śaṅkara [Lord Śiva], Durvāsā was born. Now you may hear from me of the many sons of Aṅgirā. ॥ 4-1-33 ॥

english translation

तत्पश्चात् ब्रह्मा के आंशिक विस्तार से सोमदेव उत्पन्न हुए, विष्णु से परम योगी दत्तात्रेय तथा शंकर (शिवजी) से दुर्वासा उत्पन्न हुए। अब तुम मुझसे अंगिरा के अनेक पुत्रों के सम्बन्ध में सुनो। ॥ ४-१-३३ ॥

hindi translation

श्रद्धा त्वङ्गिरसः पत्नी चतस्रोऽसूत कन्यकाः । सिनीवाली कुहू राका चतुर्थ्यनुमतिस्तथा ॥ ४-१-३४ ॥

Aṅgirā’s wife, Śraddhā, gave birth to four daughters, named Sinīvālī, Kuhū, Rākā and Anumati. ॥ 4-1-34 ॥

english translation

अंगिरा की पत्नी श्रद्धा ने चार कन्याओं को जन्म दिया जिनके नाम सिनीवाली, कुहू, राका तथा अनुमति थे। ॥ ४-१-३४ ॥

hindi translation

तत्पुत्रावपरावास्तां ख्यातौ स्वारोचिषेऽन्तरे । उतथ्यो भगवान् साक्षाद्ब्रह्मिष्ठश्च बृहस्पतिः ॥ ४-१-३५ ॥

Besides these four daughters, she also had another two sons. One of them was known as Utathya, and the other was the learned scholar Bṛhaspati. ॥ 4-1-35 ॥

english translation

इन चार पुत्रियों के अतिरिक्त उसके दो पुत्र भी थे। उनमें से एक उतथ्य कहलाया और दूसरा महान् विद्वान बृहस्पति था। ॥ ४-१-३५ ॥

hindi translation