Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:93.1%

x

तदर्थं कुरुते कर्म यद्बद्धो याति संसृतिम् । योऽनुयाति ददत्क्लेशमविद्याकर्मबन्धनः ॥ ३-३१-३१ ॥

For the sake of the body, which is a source of constant trouble to him and which follows him because he is bound by ties of ignorance and fruitive activities, he performs various actions which cause him to be subjected to repeated birth and death. ॥ 3-31-31 ॥

english translation

जो शरीर जीव के लिए निरन्तर कष्ट का साधन है और जो अज्ञान तथा कर्म के बन्धन से बँधे जीव का अनुगमन करता है, उस शरीर के लिए जीव अनेक प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं जिससे वह जन्म-मृत्यु के चक्र के अधीन हो जाता है। ॥ ३-३१-३१ ॥

hindi translation

यद्यसद्भिः पथि पुनः शिश्नोदरकृतोद्यमैः । आस्थितो रमते जन्तुस्तमो विशति पूर्ववत् ॥ ३-३१-३२ ॥

If, therefore, the living entity again associates with the path of unrighteousness, influenced by sensually minded people engaged in the pursuit of sexual enjoyment and the gratification of the palate, he again goes to hell as before. ॥ 3-31-32 ॥

english translation

अत: यदि जीव विषय-भोग में लगे हुए ऐसे कामी पुरुषों से प्रभावित होकर, जो स्त्रीसंग-सुख व स्वाद की तुष्टि में ही रत हैं, असत् मार्ग का अनुसरण करता है, तो वह पहले की तरह पुन: नरक को जाता है। ॥ ३-३१-३२ ॥

hindi translation

सत्यं शौचं दया मौनं बुद्धिः श्रीर्ह्रीर्यशः क्षमा । शमो दमो भगश्चेति यत्सङ्गाद्याति सङ्क्षयम् ॥ ३-३१-३३ ‌‌॥

He becomes devoid of truthfulness, cleanliness, mercy, gravity, spiritual intelligence, shyness, austerity, fame, forgiveness, control of the mind, control of the senses, fortune and all such opportunities. ॥ 3-31-33 ॥

english translation

वह सत्य, शौच, दया, गम्भीरता, आध्यात्मिक बुद्धि, लज्जा, संयम, यश, क्षमा, मन-निग्रह, इन्द्रिय-निग्रह, सौभाग्य और ऐसे ही अन्य सुअवसरों से विहीन हो जाता है। ॥ ३-३१-३३ ॥

hindi translation

तेष्वशान्तेषु मूढेषु खण्डितात्मस्वसाधुषु । सङ्गं न कुर्याच्छोच्येषु योषित्क्रीडामृगेषु च ॥ ३-३१-३४ ॥

One should not associate with a coarse fool who is bereft of the knowledge of self-realization and who is no more than a dancing dog in the hands of a woman. ॥ 3-31-34 ॥

english translation

मनुष्य को चाहिए कि ऐसे अभद्र (अशान्त) मूर्ख की संगति न करे जो आत्म- साक्षात्कार के ज्ञान से रहित हो और स्त्री के हाथों का नाचने वाला कुत्ता बन कर रह गया हो। ॥ ३-३१-३४ ॥

hindi translation

न तथास्य भवेन्मोहो बन्धश्चान्यप्रसङ्गतः । योषित्सङ्गाद्यथा पुंसो यथा तत्सङ्गिसङ्गतः ॥ ३-३१-३५ ।‌।

The infatuation and bondage which accrue to a man from attachment to any other object is not as complete as that resulting from attachment to a woman or to the fellowship of men who are fond of women. ॥ 3-31-35 ॥

english translation

अन्य किसी वस्तु के प्रति आसक्ति से उत्पन्न मुग्धता तथा बन्धन उतने पूर्ण नहीं होते जितने कि किसी स्त्री के प्रति आसक्ति से या उन व्यक्तियों के साथ से जो स्त्रियों के कामी रहते हैं। ॥ ३-३१-३५ ‌॥

hindi translation