Progress:41.4%
ये त्वानन्येन भावेन भावयन्त्यात्मभावनम् । आत्मनि प्रोतभुवनं परं सदसदात्मकम् ॥ ३-१५-६ ॥
O lord, all these planets exist within your self, and all the living entities are generated from you. Therefore you are the cause of this universe, and anyone who meditates upon you without deviation attains devotional service. ॥ 3-15-6 ॥
english translation
हे प्रभु, ये सारे लोक आपके भीतर विद्यमान हैं और सारे जीव आपसे उत्पन्न हुए हैं। अतएव आप इस ब्रह्माण्ड के कारण हैं और जो भी अनन्य भाव से आपका ध्यान करता है, वह भक्तियोग प्राप्त करता है। ॥ ३-१५-६ ॥
hindi translation
तेषां सुपक्वयोगानां जितश्वासेन्द्रियात्मनाम् । लब्धयुष्मत्प्रसादानां न कुतश्चित्पराभवः ॥ ३-१५-७ ॥
There is no defeat in this material world for persons who control the mind and senses by controlling the breathing process and who are therefore experienced, mature mystics. This is because by such perfection in yoga they have attained your mercy. ॥ 3-15-7 ॥
english translation
जो लोग श्वास प्रक्रिया को साध कर मन तथा इन्द्रियों को वश में कर लेते हैं और इस प्रकार जो अनुभवी प्रौढ़ योगी हो जाते हैं उनकी इस जगत में पराजय नहीं होती। ऐसा इसलिए है, क्योंकि योग में ऐसी सिद्धि के कारण, उन्होंने आपकी कृपा प्राप्त कर ली है। ॥ ३-१५-७ ॥
hindi translation
यस्य वाचा प्रजाः सर्वा गावस्तन्त्येव यन्त्रिताः । हरन्ति बलिमायत्तास्तस्मै मुख्याय ते नमः ॥ ३-१५-८ ॥
All the living entities within the universe are conducted by the Vedic directions, as a bull is directed by the rope attached to its nose. No one can violate the rules laid down in the Vedic literatures. To the chief person, who has contributed the Vedas, we offer our respect! ॥ 3-15-8 ॥
english translation
ब्रह्माण्ड के अन्तर्गत सारे जीव वैदिक आदेशों से उसी प्रकार संचालित होते हैं जिस तरह एक बैल अपनी नाक से बँधी रस्सी (नथुनी) से संचालित होता है। वैदिक ग्रंथों में निर्दिष्ट नियमों का उल्लंघन कोई नहीं कर सकता। उस प्रधान पुरुष को हम सादर नमस्कार करते हैं, जिसने हमें वेद दिये हैं। ॥ ३-१५-८ ॥
hindi translation
स त्वं विधत्स्व शं भूमंस्तमसा लुप्तकर्मणाम् । अदभ्रदयया दृष्ट्या आपन्नानर्हसीक्षितुम् ॥ ३-१५-९ ॥
The demigods prayed to Brahmā: Please look upon us mercifully, for we have fallen into a miserable condition; because of the darkness, all our work has been suspended. ॥ 3-15-9 ॥
english translation
देवताओं ने ब्रह्मा की स्तुति की: कृपया हम पर कृपादृष्टि रखें, क्योंकि हम कष्टप्रद स्थिति को प्राप्त हो चुके हैं; अंधकार के कारण हमारा सारा काम रुक गया है। ॥ ३-१५-९ ॥
hindi translation
एष देव दितेर्गर्भ ओजः काश्यपमर्पितम् । दिशस्तिमिरयन् सर्वा वर्धतेऽग्निरिवैधसि ॥ ३-१५-१० ॥
As fuel overloads a fire, so the embryo created by the semen of Kaśyapa in the womb of Diti has caused complete darkness throughout the universe. ॥ 3-15-10 ॥
english translation
जिस तरह ईंधन अग्नि को वर्धित करता है उसी तरह दिति के गर्भ में कश्यप के वीर्य से उत्पन्न भ्रूण ने सारे ब्रह्माण्ड में पूर्ण अंधकार उत्पन्न कर दिया है। ॥ ३-१५-१० ॥
hindi translation