Progress:23.0%
स्फीताञ्जनपदांस्तत्र पुरग्रामव्रजाकरान् । खेटखर्वटवाटीश्च वनान्युपवनानि च ॥ १-६-११ ॥
After my departure, I passed through many flourishing metropolises, towns, villages, animal farms, mines, agricultural lands, valleys, flower gardens, nursery gardens and natural forests. ॥ 1-6-11 ॥
english translation
प्रस्थान करने के बाद मैं अनेक समृद्ध जनपदों, नगरों, गाँवों, पशु-क्षेत्रों, खानों, खेतों, घाटियों, पुष्पवाटिकाओं, पौधशालाओं तथा प्राकृतिक जंगलों से होकर गुजरा। ॥ १-६-११ ॥
hindi translation
चित्रधातुविचित्राद्रीनिभभग्नभुजद्रुमान् । जलाशयाञ्छिवजलान्नलिनीः सुरसेविताः ॥ १-६-१२ ॥
I passed through hills and mountains full of reservoirs of various minerals like gold, silver and copper, and through tracts of land with reservoirs of water filled with beautiful lotus flowers. ॥ 1-6-12 ॥
english translation
मैं सोने, चाँदी तथा ताँबे जैसे विविध खनिजों के आगारों से परिपूर्ण पर्वतों तथा सुन्दर कमलों से पूर्ण जलाशयों से युक्त भूभागों को पार करता रहा। ॥ १-६-१२ ॥
hindi translation
चित्रस्वनैः पत्ररथैर्विभ्रमद्भ्रमरश्रियः । नलवेणुशरस्तम्बकुशकीचकगह्वरम् ॥ १-६-१३ ॥
Fit for the denizens of heaven, decorated with bewildered bees and singing birds. I then passed alone through many forests of rushes, bamboo, reeds, sharp grass, weeds and caves, which were very difficult to go through alone. ॥ 1-6-13 ॥
english translation
जो स्वर्ग के वासियों के उपयुक्त थे और मदान्ध भौरों तथा चहचहाते पक्षियों से सुशोभित थे। तब मैं अनेक जंगलों में से होकर अकेला गया जो नरकटों, बाँसों, सरपतों, कुशों, अपतृणों तथा गह्वरों से परिपूर्ण थे और जिनसे अकेले निकल पाना कठिन था। ॥ १-६-१३ ॥
hindi translation
एक एवातियातोऽहमद्राक्षं विपिनं महत् । घोरं प्रतिभयाकारं व्यालोलूकशिवाजिरम् ॥ १-६-१४ ॥
I visited deep, dark and dangerously fearful forests, which were the play yards of snakes, owls and jackals. ॥ 1-6-14 ॥
english translation
मैंने अत्यन्त सघन, अंधकारपूर्ण तथा अत्यधिक भयावने जंगल देखे जो सर्पों, उल्लुओं तथा सियारों की क्रीड़ास्थली बने हुए थे। ॥ १-६-१४ ॥
hindi translation
परिश्रान्तेन्द्रियात्माहं तृट्परीतो बुभुक्षितः । स्नात्वा पीत्वा ह्रदे नद्या उपस्पृष्टो गतश्रमः ॥ १-६-१५ ॥
Thus traveling, I felt tired, both bodily and mentally, and I was both thirsty and hungry. So I took a bath in a river lake and also drank water. By contacting water, I got relief from my exhaustion. ॥ 1-6-15 ॥
english translation
इस प्रकार विचरण करते हुए, मैं तन तथा मन से थक गया और प्यासा तथा भूखा भी था। अतएव मैंने एक सरोवर में स्नान किया और जल भी पिया। जल-स्पर्श से मेरी थकान जाती रही। ॥ १-६-१५ ॥
hindi translation