Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:22.4%

x

एकात्मजा मे जननी योषिन्मूढा च किङ्करी । मय्यात्मजेऽनन्यगतौ चक्रे स्नेहानुबन्धनम् ॥ १-६-६ ॥

I was the only son of my mother, who was not only a simple woman but a maidservant as well. Since I was her only offspring, she had no other alternative for protection: she bound me with the tie of affection. ॥ 1-6-6 ॥

english translation

मैं अपनी माता का इकलौता पुत्र था। वह न केवल भोलीभाली स्त्री थी, अपितु दासी भी थी। चूँकि मैं उसकी एकमात्र सन्तान था, अत: उसकी रक्षा का कोई अन्य साधन न था, अतएव उसने मुझे अपने स्नेह-पाश में बाँध रखा था। ॥ १-६-६ ॥

hindi translation

सास्वतन्त्रा न कल्पाऽऽसीद्योगक्षेमं ममेच्छती । ईशस्य हि वशे लोको योषा दारुमयी यथा ॥ १-६-७ ॥

She wanted to look after my maintenance properly, but because she was not independent, she was not able to do anything for me. The world is under the full control of the Supreme Lord; therefore everyone is like a wooden doll in the hands of a puppet master. ॥ 1-6-7 ॥

english translation

वह मेरा लालन-पालन अच्छी तरह करना चाहती थी, लेकिन पराश्रित होने के कारण वह मेरे लिए कुछ भी नहीं कर पाती थी। यह संसार परमेश्वर के पूर्ण नियन्त्रण में है, अतएव प्रत्येक व्यक्ति कठपुतली नचाने वाले के हाथ में किसी काठ की गुडिय़ा के समान है। ॥ १-६-७ ॥

hindi translation

अहं च तद्ब्रह्मकुले ऊषिवांस्तदपेक्षया । दिग्देशकालाव्युत्पन्नो बालकः पञ्चहायनः ॥ १-६-८ ॥

When I was a mere child of five years, I lived in a brāhmaṇa school. I was dependent on my mother’s affection and had no experience of different lands. ॥ 1-6-8 ॥

english translation

जब मैं केवल पाँच वर्ष का बालक था, तो एक ब्राह्मण की पाठशाला में रहता था। मैं अपनी माता के स्नेह पर आश्रित था और मुझे विभिन्न क्षेत्रों का कोई अनुभव न था। ॥ १-६-८ ॥

hindi translation

एकदा निर्गतां गेहाद्दुहन्तीं निशि गां पथि । सर्पोऽदशत्पदा स्पृष्टः कृपणां कालचोदितः ॥ १-६-९ ॥

Once upon a time, my poor mother, when going out one night to milk a cow, was bitten on the leg by a serpent, influenced by supreme time. ॥ 1-6-9 ॥

english translation

एक बार जब मेरी माँ बेचारी रात्रि के समय गाय दुहने जा रही थी, तो परम काल से प्रेरित एक सर्प ने मेरी माता के पाँव में डस लिया। ॥ १-६-९ ॥

hindi translation

तदा तदहमीशस्य भक्तानां शमभीप्सतः । अनुग्रहं मन्यमानः प्रातिष्ठं दिशमुत्तराम् ॥ १-६-१० ॥

I took this as the special mercy of the Lord, who always desires benediction for His devotees, and so thinking, I started for the north. ॥ 1-6-10 ॥

english translation

मैंने इसे भगवान् की विशेष कृपा माना, क्योंकि वे अपने भक्तों का भला चाहने वाले हैं और इस प्रकार सोचता हुआ मैं उत्तर की ओर चल पड़ा। ॥ १-६-१० ॥

hindi translation