Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:55.5%

x

शौनक उवाच अश्वत्थाम्नोपसृष्टेन ब्रह्मशीर्ष्णोरुतेजसा । उत्तराया हतो गर्भ ईशेनाजीवितः पुनः ॥ १-१२-१ ॥

The sage Śaunaka said: The womb of Uttarā, mother of Mahārāja Parīkṣit, was spoiled by the dreadful and invincible brahmāstra weapon released by Aśvatthāmā. But Mahārāja Parīkṣit was saved by the Supreme Lord. ॥ 1-12-1 ॥

english translation

शौनक मुनि ने कहा : महाराज परीक्षित की माता उत्तरा का गर्भ अश्वत्थामा द्वारा छोड़े गये अत्यन्त भयंकर तथा अजेय ब्रह्मास्त्र द्वारा विनष्ट कर दिया गया, लेकिन परमेश्वर ने महाराज परीक्षित को बचा लिया। ॥ १-१२-१ ॥

hindi translation

तस्य जन्म महाबुद्धेः कर्माणि च महात्मनः । निधनं च यथैवासीत्स प्रेत्य गतवान् यथा ॥ १-१२-२ ॥

How was the great emperor Parīkṣit, who was a highly intelligent and great devotee, born in that womb? How did his death take place, and what did he achieve after his death? ॥ 1-12-2 ॥

english translation

अत्यन्त बुद्धिमान तथा महान् भक्त महाराज परीक्षित उस गर्भ से कैसे उत्पन्न हुए? उनकी मृत्यु किस तरह हुई? और मृत्यु के बाद उन्होंने कौन सी गति प्राप्त की? ॥ १-१२-२ ॥

hindi translation

तदिदं श्रोतुमिच्छामो गदितुं यदि मन्यसे । ब्रूहि नः श्रद्दधानानां यस्य ॥ १-१२-३ ॥

We all respectfully want to hear about him [Mahārāja Parīkṣit] to whom Śukadeva Gosvāmī imparted transcendental knowledge. Please speak on this matter. ॥ 1-12-3 ॥

english translation

हम सभी अत्यन्त आदरपूर्वक उनके (महाराज परीक्षित के) विषय में सुनना चाहते हैं, जिन्हें शुकदेव गोस्वामी ने दिव्य ज्ञान प्रदान किया। कृपया हमें इस विषय में बताएँ। ॥ १-१२-३ ॥

hindi translation

सूत उवाच अपीपलद्धर्मराजः पितृवद्रञ्जयन् प्रजाः । निःस्पृहः सर्वकामेभ्यः कृष्णपादाब्जसेवया ॥ १-१२-४ ॥

Śrī Sūta Gosvāmī said: Emperor Yudhiṣṭhira administered generously to everyone during his reign. He was exactly like his father. He had no personal ambition and was freed from all sorts of sense gratification because of his continuous service unto the lotus feet of the Lord Śrī Kṛṣṇa. ॥ 1-12-4 ॥

english translation

श्री सूत गोस्वामी ने कहा : सम्राट युधिष्टिर ने अपने राज्य-काल में सबों के ऊपर उदारतापूर्वक शासन चलाया। वे उनके पिता तुल्य ही थे। उन्हें कोई व्यक्तिगत आकांक्षा न थी और भगवान् श्रीकृष्ण के चरणकमलों की निरन्तर सेवा करते रहने के कारण, वे सभी प्रकार की इन्द्रियतृप्ति से विरक्त थे। ॥ १-१२-४ ॥

hindi translation

सम्पदः क्रतवो लोका महिषी भ्रातरो मही । जम्बूद्वीपाधिपत्यं च यशश्च त्रिदिवं गतम् ॥ १-१२-५ ॥

News even reached the celestial planets about Mahārāja Yudhiṣṭhira’s worldly possessions, the sacrifices by which he would attain a better destination, his queen, his stalwart brothers, his extensive land, his sovereignty over the planet earth, his fame, etc. ॥ 1-12-5 ॥

english translation

महाराज युधिष्ठिर की सांसारिक उपलब्धियों, सद्गति प्राप्त करने के लिए किये जानेवाले यज्ञों, उनकी महारानी, उनके पराक्रमी भाइयों, उनके विस्तृत भूभाग, पृथ्वी ग्रह पर उनका सार्वभौम अधिपत्य तथा उनकी ख्याति आदि के समाचार स्वर्ग-लोक तक पहुँच गये। ॥ १-१२-५ ॥

hindi translation