Progress:82.5%
एवं नानाविधो नादो जायते नित्यमभ्यसात् । अनाहतस्य शब्दस्य तस्य शब्दस्य यो ध्वनिः ॥५-८१॥
In this way, when the seeker practices it daily, he hears many types of sounds. These sounds are heard by him anahata i.e. without any interference and the sound of the word generated from them.
english translation
इस प्रकार साधक को प्रतिदिन इसका अभ्यास करने पर अनेक प्रकार के नाद सुनाई देते हैं । यह नाद उसे अनाहत अर्थात् बिना किसी व्यवधान के सुनाई देते हैं और उनसे उत्पन्न शब्द की जो ध्वनि होती हैI.
hindi translation
ध्वनेरन्तर्गतं ज्योतिर्ज्योतिरन्तर्गतं मनः । तन्मनो विलयं याति तद्विष्णोः परमं पदम् । एवं भ्रामरीसंसिद्धिः समाधिसिद्धिमाप्नुयात् ॥५-८२॥
Under that sound is light and under that light is our mind. If our mind gets absorbed in that supreme Vishnu, then the seeker attains the attainment of Bhramari. On attaining the Siddhi of Bhramari, the seeker attains real Samadhi.
english translation
उस ध्वनि के अन्तर्गत ( अधीन ) ज्योति होती है और उसी ज्योति के अन्तर्गत हमारा मन होता है । यदि हमारा मन उस परमपद विष्णु में लीन हो जाए तो साधक को भ्रामरी की सिद्धि प्राप्त हो जाती है । भ्रामरी की सिद्धि प्राप्त होने पर साधक को वास्तविक समाधि की प्राप्ति हो जाती है ।
hindi translation
जपादष्टगुणं ध्यानं ध्यानादष्टगुणं तपः । तपसोऽष्टगुणं गानं गानात्परतरं नहि ॥५-८४II
Meditation is eight times more effective than chanting. Penance is eight times more effective than meditation. Sound is eight times more effective than that penance. But nothing is more effective than that sound.
english translation
जप से आठ गुणा ज्यादा प्रभावी ध्यान होता है । ध्यान से भी आठ गुणा अधिक प्रभावशाली तप होता है । उस तप से भी आठ गुणा ज्यादा प्रभावी नाद होता है । लेकिन उस नाद से ज्यादा प्रभावी अन्य कुछ भी नहीं होता है ।
hindi translation
अथ मूर्च्छाकुम्भकः । सुखेन कुम्भकं कृत्वा मनश्च भ्रुवोरन्तरम् । सन्त्यज्य विषयान्सर्वान्मनोमूर्च्छा सुखप्रदा । आत्मनि मनसो योगादानन्दो जायते ध्रुवम् ॥ ५-८४॥
Manomurchha Pranayam is to leave all the subjects and concentrate your mind happily between the eyebrows while holding the breath happily. When there is union of soul and mind with each other, then it is definitely called a state of bliss.
english translation
सभी विषयों को छोड़कर सुखपूर्वक श्वास को रोकते हुए अपने मन को दोनों भौहों के बीच में सुखपूर्वक लगाना ही मनोमूर्च्छा प्राणायाम होता है । जब आत्मा और मन का आपस में योग अर्थात् मिलन हो जाता है तो वह निश्चित रूप से आनन्द की स्थिति कहलाती है ।
hindi translation