Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:75.5%

x

अधमाज्जायते घर्मो मेरुकम्पश्च मध्यमात् । उत्तमाच्च भूमित्यागस्त्रिविधं सिद्धिलक्षणम् ॥५-५६॥

By doing Adham type of Pranayama, heat increases in the body which causes sweating. By doing medium type of pranayam, vibrations start occurring in the spinal cord and by doing the best type of pranayam, the body of the seeker starts rising above the ground. Thus, these three types of seekers have different symptoms of success.

english translation

अधम प्रकार का प्राणायाम करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे पसीना उत्पन्न होता है । मध्यम प्रकार का प्राणायाम से मेरुदण्ड अर्थात् रीढ़ की हड्डी में कम्पन उत्पन्न होने लगती है और उत्तम प्रकार का प्राणायाम करने से साधक का शरीर जमीन से ऊपर उठने लगता है । इस प्रकार यह तीन प्रकार के साधकों की सिद्धि के अलग- अलग लक्षण होते हैं ।

hindi translation

प्राणायामात्खेचरत्वं प्राणायामाद्रोगनाशनम् । प्राणायामाद्बोधयेच्छक्तिं प्राणायामान्मनोन्मनी । आनन्दो जायते चित्ते प्राणायामी सुखी भवेत् ॥५-५७॥

By doing Pranayama Sadhana, the seeker gets the power to wander in the sky, all diseases are cured by it, Kundalini Shakti is awakened, Samadhi is achieved, a special kind of happiness or joy is experienced in the mind. A devotee who does additional pranayama always remains happy.

english translation

प्राणायाम साधना करने से साधक को आकाश में विचरण अर्थात् घूमने की शक्ति की प्राप्ति होती है, उससे सभी रोग समाप्त होते हैं, कुण्डलिनी शक्ति जागृत होती है, समाधि की सिद्धि होती है, चित्त में विशेष प्रकार का सुख अथवा आनन्द का अनुभव होता है इसके अतिरिक्त प्राणायाम करने वाला साधक सदा सुखी रहता है ।

hindi translation

अथ सूर्यभेदकुम्भकः । घेरण्ड उवाच । कथितं सहितं कुम्भं सूर्यभेदनकं शृणु । पूरयेत्सूर्यनाड्या च यथाशक्ति बहिर्मरुत् ॥५-५८॥

Including Kumbhaka has been described. Now listen to Suryabhedi Pranayam – Fill as much air as possible through your right nostril.

english translation

सहित कुम्भक का वर्णन किया जा चुका है । अब सूर्यभेदी प्राणायाम को सुनो – अपनी दायीं नासिका से बाहर की वायु को जितना सम्भव हो सके उतना भर लें ।

hindi translation

धारयेद्बहुयत्नेन कुम्भकेन जलन्धरैः । यावत्स्वेदं नखकेशाभ्यां तावत्कुर्वन्तु कुम्भकम् ॥५-५९॥

Now hold the air filled inside by applying Jalandhara Bandha until sweat starts appearing from the nails to the hair on the head.

english translation

अब उस अन्दर भरी हुई वायु को जालन्धर बन्ध लगाकर तब तक अन्दर ही रोके रखें जब तक कि नाखूनों से लेकर सिर के बालों तक पसीना नहीं आ जाता ।

hindi translation

प्राणोऽपानः समानश्चोदानव्यानौ तथैव च । नागः कूर्मश्च कृकरो देवदत्तो धनञ्जयः ॥५-६०॥

Prana, Apana, Samana, Udana and Vyana are the five pranas. Nag, Kurma, Krikal, Devdutt and Dhananjay are the five sub-souls.

english translation

प्राण, अपान, समान, उदान व व्यान ये पाँच प्राण होते हैं । नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त व धनञ्जय ये पाँच उपप्राण होते हैं ।

hindi translation