Progress:65.6%
शुद्धं सुमधुरं स्निग्धमुदरार्धविवर्जितम् । भुज्यते सुरसं प्रीत्या मिताहारमिमं विदुः ॥५-२१॥
Completely pure ,clean, sweet. smooth food made from ghee etc, food that fills one's stomach with hunger i.e. food that increases taste and love i.e. happiness in the body. Scholars call this mitahar.
english translation
पूर्णतः शुद्ध अर्थात् स्वच्छ, मधुर अर्थात् मीठा, घी आदि से बना चिकना अर्थात् चिकना भोजन, भूख से आधा पेट अर्थात् आधा पेट भोजन जो शरीर में स्वाद तथा प्रेम अर्थात् प्रसन्नता को बढ़ाता है। इसे विद्वान मिताहार कहते हैं।
hindi translation
अन्नेन पूरयेदर्धं तोयेन तु तृतीयकम् । उदरस्य तुरीयांशं संरक्षेद्वायुचारणे ॥५-२२॥
Fill half or part of the stomach with food, the third part with water and the fourth part should be left empty for the passage of air.
english translation
पेट के आधे भाग अथवा हिस्से को अन्न से भरें, तीसरे हिस्से को जल से व चौथे हिस्से को वायु के आने- जाने के लिए खाली छोड़ देना चाहिए ।
hindi translation
कट्वम्लं लवणं तिक्तं भृष्टं च दधि तक्रकम् । शाकोत्कटं तथा मद्यं तालं च पनसं तथा ॥५-२३॥
A Yogi seeker should not consume the following food items: bitter, sour, salty, spicy, over-roasted, curd and buttermilk, purgatives or bad vegetables, intoxicating substances (alcohol etc.), palm fruit, Lakuch (Monkey fruit).
english translation
योगी साधक को निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए :- कडुआ, खट्टा, नमकीन, तीखा, ज्यादा भुने हुए, दही व छाछ, विरेचक अथवा बुरे शाक, मादक द्रव्यव ( शराब आदि ), ताड़ का फल, लकुच ।
hindi translation
कुलत्थं मसूरं पाण्डुं कूष्माण्डं शाकदण्डकम् । तुम्बीकोलकपित्थं च कण्टबिल्वं पलाशकम् ॥५-२४॥
Horseradish, lentils, onion, petha, Dandi's vegetable, bitter ghee, water, fruits and flowers of Palash ripe on thorny vine.
english translation
कुल्थी, मसूर दाल, प्याज, पेठा, दाण्डी का शाक, कड़वी घीया, वेर, कांटे वाली बेल पर पके हुए पलाश के फल- फूल ।
hindi translation
कदम्बं जम्बीरं बिम्बं लकुचं लशुनं विषम् । कामरङ्गं पियालं च हिङ्गुशाल्मलिकेमुकम् ॥५-२५॥
Kadamba, Jambir lemon, Lakuch, garlic, any kind of poison, Kamarkha, Chironji, Asafoetida, Semar flowers, cabbage, long journey, company of women and consumption of fire etc. are said to be prohibited in the beginning of Yoga.
english translation
कदम्ब, जम्बीर नीम्बू, लकुच, लहसुन, किसी भी प्रकार का विष, कमरख, चिरौंजी, हींग, सेमर के फूल, गोभी, लम्बी यात्रा, स्त्री का सङ्ग और अग्नि के सेवन आदि योग के आरम्भ में वर्जित कहे गए हैं ।
hindi translation