Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:64.2%

x

मिताहारं विना यस्तु योगारम्भं तु कारयेत् । नानारोगो भवेत्तस्य किञ्चिद्योगो न सिध्यति ॥५-१६॥

A devotee who starts practicing yoga without following the strict diet. He suffers from many types of diseases and also does not get even the slightest success in Yoga.

english translation

जो साधक बिना मिताहार का पालन किये ही योगाभ्यास को शुरू कर देता है । उसे अनेक प्रकार के रोग हो जाते हैं साथ ही उसे योग में नाममात्र सिद्धि भी नहीं मिलती ।

hindi translation

शाल्यन्नं यवपिष्टं वा गोधूमपिष्टकं तथा । मुद्गं माषचणकादि शुभ्रं च तुषवर्जितम् ॥५-१७॥

Acceptable or beneficial diet: Maharishi Gherand has included the following food items in the beneficial diet – rice, barley flour, wheat flour, husk-free green gram, urad and gram pulses etc. after cleaning them properly.

english translation

ग्राह्य अथवा हितकारी आहार :- हितकारी आहार में महर्षि घेरण्ड ने निम्न खाद्य पदार्थों को रखा है – चावल, जौ का आटा, गेहूँ का आटा, भूसा रहित मूँग, उड़द व चना आदि दालों को अच्छे से साफ करके ।

hindi translation

पटोलं पनसं मानं कक्कोलं च शुकाशकम् । द्राढिकां कर्कटीं रम्भां डुम्बरीं कण्टकण्टकम् ॥५-१८॥

Parwal, Jackfruit, Kankol, Bitter Gourd, Jiminkand, Arvi, Cucumber, Banana, Sycamore and Amaranth are edible.

english translation

परवल, कटहल, कंकोल, करेला, जिमींकंद, अरवी, ककड़ी, केला, गूलर, व चौलाई का शाक खाने योग्य है ।

hindi translation

आमरम्भां बालरम्भां रम्भादण्डं च मूलकम् । वार्ताकीं मूलकमृद्धिं योगी भक्षणमाचरेत् ॥५-१९॥

Yogi should consume raw banana or banana stalk and flower, middle part or stalk of banana, banana root, brinjal, radish etc.

english translation

कच्चा केला या केले का डंठल और फूल, केले के बीच का भाग या दण्ड, केले की जड़, बैंगन, मूली आदि का योगी को सेवन करना चाहिए ।

hindi translation

बालशाकं कालशाकं तथा पटोलपत्रकम् । पञ्चशाकं प्रशंसीयाद्वास्तूकं हिलमोचिकाम् ॥५-२०॥

Five types of vegetables like raw vegetables, seasonal vegetables, Parwal vegetables, Bathua and Himlochika i.e. Hurhur vegetable etc. have been described as praiseworthy for a Yogi.

english translation

कच्चा शाक, मौसमी सब्जियाँ, परवल का शाक, बथुआ व हिमलोचिका अर्थात् हुरहुर की सब्जी आदि पाँच प्रकार के शाक को योगी हेतु प्रशंसनीय बताया गया है ।

hindi translation