Progress:67.0%
योगारम्भे वर्जयेच्च पथस्त्रीवह्निसेवनम् ॥५-२६॥
Long journey, company of women and consumption of fire etc. are said to be prohibited in the beginning of Yoga.
english translation
लम्बी यात्रा, स्त्री का सङ्ग और अग्नि के सेवन आदि योग के आरम्भ में वर्जित कहे गए हैं ।
hindi translation
नवनीतं घृतं क्षीरं गुडं शर्करादि चैक्षवम् । पक्वरम्भां नारिकेलं दाडिम्बमशिवासवम् । द्राक्षां तु लवनीं धात्रीं रसमम्लविवर्जितम् ॥५-२७॥
Consuming new ghee i.e. butter, milk, jaggery and sugar, parts of five types of bananas, coconut, pomegranate, fennel, dry grapes, amla without sour juice and foods containing acid juice is prohibited.
english translation
नया घी अर्थात् मक्खन, दूध, गुड़ व शक्कर आदि, पाँच प्रकार के केले के भाग, नारियल, अनार, सौंफ, मुनक्का, खट्टे रस से रहित आँवला व अम्ल रस वाले पदार्थों का सेवन वर्जित है ।
hindi translation
एलाजातिलवङ्गं च पौरुषं जम्बुजाम्बलम् । हरीतकीं खर्जूरं च योगी भक्षणमाचरेत् ॥५-२८॥
Yogi should consume things like cardamom, cloves, ripe asiatic greevia , blackberries, jambul (thicker form of blackberries i.e. jamoya), myrobalan and dates etc.
english translation
इलायची, लौंग, पका हुआ फालसा, जामुन, जाम्बुल ( जामुन का मोटा रूप अर्थात् जमोया ), हरड़ व खजूर आदि वस्तुओं का सेवन योगी को करना चाहिए ।
hindi translation
लघुपाकं प्रियं स्निग्धं तथा धातुप्रपोषणम् । मनोऽभिलषितं योग्यं योगी भोजनमाचरेत् ॥५-२९॥
A Yogi should consume only those foods which cook quickly, taste good, are smooth, which nourish all the Dhatu Plasma (Rasa),Blood (Rakta),Muscles (Mamsa),Fatty tissue (Meda),Bones (Asthi),Bone Marrow (Majja),Semen & Reproductive tissue (Shukra) of the body and are good for the mind.
english translation
जल्दी पकने वाले पदार्थ, खाने में अच्छे लगने वाले, चिकने, शरीर की सभी धातुओं (रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा, शुक्र ) को पुष्ट करने वाले पदार्थ, मन को अच्छा लगने वाले योग्य खाद्य पदार्थों का ही सेवन योगी को करना चाहिए ।
hindi translation
काठिन्यं दुरितं पूतिमुष्णं पर्युषितं तथा । अतिशीतं चाति चोष्णं भक्ष्यं योगी विवर्जयेत् ॥५-३०॥
A yogi should never consume food that is slow to cook or digest, contaminated, rotten, too hot, too cold or stale.
english translation
देरी से पकने व पचने वाला, दूषित, सड़ा हुआ, ज्यादा गर्म, ज्यादा ठण्डा अथवा बासी भोजन का सेवन योगी को कभी नहीं करना चाहिए ।
hindi translation