Astanga Hrudaya
Progress:13.8%
पीनसे मूत्रकृच्छ्रे च, रूक्षं तु ग्रहणीगदे । नैवाद्यान्निशि नैवोष्णं वसन्तोष्णशरत्सु न ॥३१॥
Its use is beneficial in sinus disease and dysuria. Dry (extracted butter) curd is beneficial in duodenitis. Curd should not be consumed at night, hot (heated) curd should not be consumed, curd should not be consumed in spring, summer and autumn seasons,
english translation
, पीनसरोग में एवं मूत्रकृच्छ्ररोग में इसका प्रयोग हितकर होता है। ग्रहणीरोग में रूक्ष ( मक्खन निकाला हुआ ) दही हितकर होता है। रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए, उष्ण ( आग में तपाया हुआ ) दही न खाये, वसन्त, ग्रीष्म तथा शरद् ऋतु में दही न खाये,
hindi translation
नामुद्रसूपं नाक्षौद्रं तन्नाघृतसितोपलम् । न चानामलकं नापि नित्यं नो मन्दमन्यथा ॥३२॥
Do not eat curd without moong dal and its balls, do not eat curd without honey, ghee, sugar candy, do not eat curd without amla, do not eat curd daily and also do not eat Mandak (curd which does not set well).
english translation
मूँग की दाल तथा उसके बड़े के बिना दही न खाये, मधु, घी, मिश्री से रहित दही न खाये, आँवलों से रहित दही न खाये, प्रतिदिन दही न खाये और मन्दक ( जो भलीभाँति जमा न हो ) ऐसा दही भी नहीं खाना चाहिए।
hindi translation
ज्वरासृपित्तवीसर्पकुष्ठपाण्डुभ्रमप्रदम् तक्रं लघु कषायाम्लं दीपनं कफवातजित् ॥३३॥
If this type of prohibited curd is consumed, then fever, hematemesis, erysipelas, leprosy, anemia, confusion (dizziness) - these disorders arise. Buttermilk (whey) is light, astringent, sour, stimulant of the stomach and a cough-gas destroyer.
english translation
यदि इस प्रकार के निषिद्ध दही का सेवन किया गया तो ज्वर, रक्तपित्त, विसर्प, कुष्ठरोग, पाण्डुरोग, भ्रम ( चक्कर आना ) —ये विकार उत्पन्न हो जाते हैं। तक्र ( मट्ठा या छाछ ) लघु, कषाय, अम्ल, जठराग्निदीपक तथा कफ-वातनाशक होता है।
hindi translation
शोफोदरार्शोग्रहणीदोषमूत्रग्रहारुचीः । प्लीहगुल्मघृतव्यापद्गरपाण्ड्वामयान् जयेत् ॥३४॥
It overcomes inflammation, stomach disease, dysentery, duodenal disease, enuresis, loss of appetite, spleen disorder, tumor, affection - Vyapat, Garvish and Pandu disease.
english translation
यह शोथरोग, उदररोग, अर्शोरोग, ग्रहणीरोग, मूत्राघात, अरुचि, प्लीहाविकार, गुल्म, घृत ( स्नेह ) - व्यापत्, गरविष तथा पाण्डुरोग को जीत लेता है ।
hindi translation
तद्वन्मस्तु सरं स्रोतः शोधि विष्टम्भजिल्लघु । नवनीतं नवं वृष्यं शीतं वर्णबलाग्निकृत् ॥३५॥
Mastu (curd water) also has similar properties as buttermilk. Especially it purifies the head, the sources, removes constipation and is easy to digest. Freshly extracted butter is aphrodisiac (sperm enhancer), cool, beautiful, strong, increases strength, increases fire,
english translation
मस्तु (दही का पानी) भी तक्र के समान गुण वाला होता है। विशेषकर यह सर, स्रोतों का शोधक, विष्टम्भ (कब्जियत) को दूर करता है तथा पाचन में लघु होता है। नवनीत ( ताजा निकाला गया ) मक्खन वृष्य (वीर्यवर्धक ), शीतल, कान्तिकारक, बलवर्धक, अग्नि को तीव्र करने वाला,
hindi translation