Astanga Hrudaya

Progress:13.5%

x

मानुषं वातपित्तासृगभिघाताक्षिरोगजित् । तर्पणाश्चोतनैर्नस्यैः अहृद्यं तूष्णमाविकम् ॥२६॥

Woman's milk is beneficial in the eye diseases caused by Vata, Pitta, blood and trauma (injury etc.) when used as Tarpan, Ashyotan and Nasya. Unpleasant or harmful to the heart, hot,

english translation

नारी का दूध वात, पित्त, रक्त तथा अभिघात ( चोट आदि लगने) के कारण उत्पन्न नेत्र सम्बन्धी रोगों में तर्पण, आश्च्योतन एवं नस्य के रूप में प्रयोग करने से हितकर होता है। हृदय को अप्रिय या अहितकर, उष्ण,

hindi translation

वातव्याधिहरं हिध्माश्वासपित्तकफप्रदम् । हस्तिन्याः स्थैर्यकृत् बाढमुष्णं त्वैकशफं लघु ॥२७॥

It cures vata vyadhi, hiccups, breathing problems, bile and phlegm. Elephant milk increases the stability of the body to a great extent. In fact, this quality of it fulfills the saying 'Kaaranaanurupa Karyam'. The milk of one-hoofed animals (mare, donkey etc.) is hot and light.

english translation

वातव्याधिनाशक, हिचकी, श्वास, पित्त एवं कफ को उभाड़ता हैI हथिनी का दूध शरीर की स्थिरता को पर्याप्त मात्रा में बढ़ाता है। वास्तव में इसका यह गुण ‘कारणानुरूपं कार्यम्' को चरितार्थ करता है। एक खुर वाले प्राणियों (घोड़ी, गधी आदि) का दूध उष्ण (गरम) एवं लघु (हलका ) होता है।

hindi translation

शाखावातहरं साम्ललवणं जडताकरम् । पयोऽभिष्यन्दि गुर्वामं, युक्त्या शृतमतोऽन्यथा ॥२८॥

It destroys the Vata dosha of the branches (legs, arms, blood etc. metals and skin). It is somewhat sour and salty in taste and causes inertia (laziness and stupidity). Raw (unheated) milk is abhishyandi (poisonous) and heavy in digestion. Milk cooked properly has the opposite quality of this (raw).

english translation

शाखाओं (टाँगों, बाँहों, रक्त आदि धातुओं एवं त्वचा ) के वातदोष का नाशक है। यह कुछ खट्टा एवं लवणरस युक्त होता है और जड़ता (आलस्य एवं बुद्धिहीनता) कारक होता हैI कच्चा ( बिना गरम किया) दूध अभिष्यन्दी एवं गुरु, पाक में भारी होता है। विधिवत् पकाया गया दूध इस ( कच्चे ) के विपरीत गुण वाला होता है ।

hindi translation

भवेद्गरीयोऽतिभृतं, धारोष्णममृतोपमम् । अम्लपाकरसं ग्राहि गुरूष्णं दधि वातजित् ॥२९॥

Fully cooked milk becomes heavier and warm milk has properties like nectar. Curd is acidic in preparation and juice. It is absorbent (binds stool), heavy (takes time to digest), hot and is anti-gas.

english translation

अत्यन्त पकाया गया दूध अधिक गुरु हो जाता है और धारोष्ण दूध अमृत के समान गुणकारक होता है। दही पाक एवं रस में अम्ल होता है। ग्राही ( मल को बाँधने वाला ), गुरु ( पचने में देर लगाने वाला), उष्ण तथा वातनाशक होता है।

hindi translation

मेदःशुक्रबलश्लेष्मपित्तरक्ताग्निशोफकृत् । रोचिष्णु शस्तमरुचौ शीतके विषमज्वरे ॥३०॥

It increases the appetite, semen, phlegm, bile, blood, increases digestion and is inflammatory. It increases the interest in food. It is used in case of loss of appetite. It is used in case of intermittent fever caused by cold,

english translation

मेदोधातु, शुक्र, कफ, पित्त, रक्त, अग्निवर्धक एवं शोथकारक होता है। भोजन के प्रति रुचि को बढ़ाता है। इसका प्रयोग अरुचि में किया जाता है। जाड़ा लगकर आने वाले विषमज्वर में,

hindi translation