Astanga Hrudaya
Progress:8.6%
मृणालवलयाः कान्ताः प्रोत्फुल्लकमलोज्ज्वलाः । जङ्गमा इव पद्मिन्यो हरन्ति दयिताः क्लमम् ॥४१॥
The chirping of parrots and mynas, the women wearing bracelets of lotus stems and having faces as bright as blooming lotuses, walking like lotuses, drive away the lethargy caused by the summer season.
english translation
सुग्गे (तोते तथा मैनाएँ कलरव कर रही हों, कमलनाल के कंकण धारण की हुई तथा खिले हुए कमलों के समान उज्ज्वल मुखों वाली चलती-फिरती हुई कमलिनियों के सदृश नारियाँ ग्रीष्मकालजनित सुस्ती को दूर कर देती हैं ।
hindi translation
आदानग्लानवपुषामग्निः सन्नोऽपि सीदति । वर्षासु दोषैर्दुष्यन्ति तेऽम्बुलम्बाम्बुदेऽम्बरे ॥४२॥
Rainy season routine- The already weak fire (gastric fire) of the weak bodied people due to the effect of the rainy season (winter, spring, summer) becomes even more weak in this season (season and rainy) due to the doshas like Vata, etc., because the above mentioned doshas are aggravated when the clouds hanging with the weight of water cover the sky.
english translation
वर्षाऋतुचर्या—आदानकाल ( शिशिर, वसन्त, ग्रीष्म) के प्रभाव से दुर्बल शरीर वाले प्राणियों की पहले से ही मन्द हुई अग्नि (जठराग्नि ) इस ( प्रावृट् एवं वर्षा ) ऋतु में वात आदि दोषों से और भी अधिक मन्द पड़ जाती है, क्योंकि उक्त वे दोष जल के भार से लटकते हुए बादलों द्वारा आकाश में छाये रहने पर
hindi translation
सतुषारेण मरुता सहसा शीतलेन च । भूबाष्पेणाम्लपाकेन मलिनेन च वारिणा ॥४३॥
Due to the contact of frosty and thus cold air, due to the effect of steam emanating from the earth, due to the acidic nature of food, due to the use of dirty water during this period and
english translation
तुषार युक्त अतएव शीतल वायु के स्पर्श से पृथिवी में से निकलने वाली भाप के प्रभाव से, आहार के अम्लविपाक वाले होने से, इस काल में होने वाले मैले जल के प्रयोग से तथा
hindi translation
वह्निनैव च मन्देन, तेष्वित्यन्योऽन्यदूषिषु । भजेत्साधारणं सर्वमूष्मणस्तेजनं च यत् ॥४४॥
When the gastric fire becomes slow, (those doshas) become agitated and start polluting each other. In such a situation, one should consume normal food and lifestyle, which is beneficial in calming the doshas like Vata etc. and also increases the gastric fire.
english translation
जठराग्नि के मन्द पड़ जाने से (वे दोष) कुपित होकर आपस में एक-दूसरे को दूषित करने लगते हैं। ऐसी स्थिति हो जाने पर साधारण आहार-विहार, जो वात आदि दोषों का शमन करने वाला हो, साथ ही जठराग्निवर्धक हो, उसका सेवन करे ।
hindi translation
आस्थापनं शुद्धतनुर्जीर्ण धान्यं रसान् कृतान् । जाङ्गलं पिशितं यूषान् मध्वरिष्टं चिरन्तनम् ॥४५॥
Body purification – At the beginning of this season, purify the accumulated impurities in the body through vomiting and purgation activities and then consume Asthapana (Niruhan) enema. Ordinary diet – After the previous food is well digested, consume the following things during these days – Eat easily digestible things like old barley and wheat, well cooked and seasoned meat juice, meat of jungle animals like deer, juice of pulses like moong etc.,
english translation
शरीर शुद्धि – इस ऋतु के आरम्भ में वमन विरेचन क्रियाओं द्वारा शरीरगत संचित दोषों का शोधन करके आस्थापन (निरूहण) बस्ति का सेवन करे। साधारण आहार—पहले खाये हुए भोजन के भलीभांति पच जाने पर आगे निम्नोक्त पदार्थों का इन दिनों सेवन करें— पुराने जौ एवं गेहूँ आदि सुपच पदार्थों को खायें, अच्छी प्रकार पकाये गये तथा छौंके हुए मांसरस, हरिण आदि जांगलदेशीय प्राणियों का मांस, मूँग आदि दालों का जूस,
hindi translation