Astanga Hrudaya
Progress:8.3%
कोमलैः कल्पिते तल्पे हसत्कुसुमपल्लवे । मध्यन्दिनेऽर्कतापार्तः स्वप्याद्वारागृहेऽथवा ॥३६॥
Men suffering from the afternoon heat should sleep on a soft bed (the same practice applies to women also) or should sleep near the stream room.
english translation
कोमल शयन शय्या पर दोपहर की गर्मी से पीड़ित पुरुष सोए (यही चर्या स्त्रियों के लिए भी है) अथवा धारागृह के समीप शयन करे।
hindi translation
पुस्तस्त्रीस्तनहस्तास्यप्रवृत्तोशीरवारिणि निशाकरकराकीर्णे सौधपृष्ठे निशासु च ॥३७॥
One should sleep in a house where sculptors have made dolls of the shape of a woman and fragrant water is flowing from the khus placed on the breasts, hands and face of the idol. One should sit or lie down at night on the roof of a lime-plastered palace (saudh) where the moonlight is scattered.
english translation
जिस घर में शिल्पियों द्वारा स्त्री की आकृति की पुतलियाँ बनायी हों, उसके स्तनों, हाथों तथा मुख पर रखे गये खस से सुगन्धित जल बह रहा हो, तो ऐसे स्थान पर शयन करे । रात के समय चूना पुते हुए महल ( सौंध ) की छत पर, जहाँ चन्द्रमा की चाँदनी छिटकी हो, वहां बैठना या लेटना चाहिए ।
hindi translation
स्वस्थचित्तस्य चन्दनार्द्रस्य मालिनः । निवृत्तकामतन्त्रस्य सुसूक्ष्मतनुवाससः ॥३८॥
Pleasant atmosphere - Keep the mind healthy during these days, wet the body with sandalwood paste, wear garlands of flowers and gems, do not have sexual intercourse with a woman, wear thin and light clothes.
english translation
मनोहर वातावरण— इन दिनों चित्त को स्वस्थ बनाये रखें, चन्दन के लेप से शरीर को गीला करें, फूलों एवं रत्नों की माला को धारण करें, स्त्री सहवास न करें, पतले एवं हलके वस्त्रों को धारण करें।
hindi translation
जलार्द्रास्तालवृन्तानि विस्तृताः पद्मिनीपुटाः । उत्क्षेपाश्च मृदूत्क्षेपा जलवर्षिहिमानिलाः ॥३९॥
Breathe in the air from palm feathers soaked in water or lotus leaves or peacock feathers that are gently waved; from all these feathers cool water drops are falling and cool air is blowing.
english translation
पानी में भिगोये हुए ताड़ के पंखों की हवा का सेवन करें या कमल के पत्तों की हवा का सेवन करें या मोरपंखों की हवा ले, जो धीरे-धीरे हिलाये जा रहे हों; इन सभी प्रकार के पंखों से शीतल जल की बूँदें गिर रही हों तथा शीतल हवा आ रही हो,
hindi translation
कर्पूरमल्लिकामाला हाराः सहरिचन्दनाः । मनोहरकलालापाः शिशवः सारिकाः शुकाः ॥४०॥
Wear garlands of crystals perfumed with camphor solution; this is called Mallikamala. Wear garlands of pearls perfumed with sandalwood. Children (boys and girls) speaking lisp are playing all around,
english translation
कपूर के घोल से सुवासित स्फटिक की मालाओं को धारण करे; इसी को मल्लिकामाला कहा गया है। हरिचन्दन से सुवासित मोतियों की मालाएं धारण करें। चारों ओर तुतली वाणी बोलने वाले शिशु (बालक-बालिकाएँ) खेल रहे हों,
hindi translation