Progress:10.8%
अन्वजानंस्ततः सर्वे ग्रहं सोमस्य चाश्विनोः । भिषजाविति यत्पूर्वं सोमाहुत्या बहिष्कृतौ ॥ ९-३-२६ ॥
Although the Aśvinī-kumāras were only physicians and were therefore excluded from drinking soma-rasa in sacrifices, the demigods agreed to allow them henceforward to drink it. ॥ 9-3-26 ॥
english translation
यद्यपि अश्विनीकुमार मात्र वैद्य थे और इसी कारण से उन्हें यज्ञों में सोमरस-पान से बाहर रखा जाता था, किन्तु देवताओं ने इसके बाद उन्हें सोमरस पीने के लिए अनुमति प्रदान कर दी। ॥ ९-३-२६ ॥
hindi translation
उत्तानबर्हिरानर्तो भूरिषेण इति त्रयः । शर्यातेरभवन् पुत्रा आनर्ताद्रेवतोभवत् ॥ ९-३-२७ ॥
King Śaryāti begot three sons, named Uttānabarhi, Ānarta and Bhūriṣeṇa. From Ānarta came a son named Revata. ॥ 9-3-27 ॥
english translation
राजा शर्याति के उत्तानबर्हि, आनर्त तथा भूरिषेण नामक तीन पुत्र हुए। आनर्त के पुत्र का नाम रेवत था। ॥ ९-३-२७ ॥
hindi translation
सोऽन्तःसमुद्रे नगरीं विनिर्माय कुशस्थलीम् । आस्थितोऽभुङ्क्त विषयानानर्तादीनरिन्दम ॥ ९-३-२८ ॥
O Mahārāja Parīkṣit, subduer of enemies, this Revata constructed a kingdom known as Kuśasthalī in the depths of the ocean. There he lived and ruled such tracts of land as Ānarta, etc. He had one hundred very nice sons, of whom the eldest was Kakudmī. ॥ 9-3-28 ॥
english translation
हे शत्रुओं के दमनकर्ता महाराज परीक्षित, इस रेवत ने समुद्र के भीतर कुशस्थली नामक राज्य का निर्माण कराया। वहाँ रहकर उसने आनर्त इत्यादि भूखण्डों पर शासन किया। उसके एक सौ सुन्दर पुत्र थे जिनमें सबसे बड़ा ककुद्मी था। ॥ ९-३-२८ ॥
hindi translation
तस्य पुत्रशतं जज्ञे ककुद्मिज्येष्ठमुत्तमम् । ककुद्मी रेवतीं कन्यां स्वामादाय विभुं गतः ॥ ९-३-२९ ॥
Taking his own daughter, Revatī, Kakudmī went to Lord Brahmā in Brahmaloka, which is transcendental to the three modes of material nature, and inquired about a husband for her. ॥ 9-3-29 ॥
english translation
ककुद्मी अपनी पुत्री रेवती को लेकर ब्रह्मा के पास ब्रह्मलोक में गया जो भौतिक प्रकृति के तीनों गुणों से परे है और उसके लिए पति के विषय में पूछताछ की। ॥ ९-३-२९ ॥
hindi translation
कन्यावरं परिप्रष्टुं ब्रह्मलोकमपावृतम् । आवर्तमाने गान्धर्वे स्थितोऽलब्धक्षणः क्षणम् ॥ ९-३-३० ॥
When Kakudmī arrived there, Lord Brahmā was engaged in hearing musical performances by the Gandharvas and had not a moment to talk with him. Therefore Kakudmī waited, and at the end of the musical performances he offered his obeisances to Lord Brahmā and thus submitted his long-standing desire. ॥ 9-3-30 ॥
english translation
जब ककुद्मी वहाँ पहुँचा तो ब्रह्माजी गन्धर्वों का संगीत सुनने में व्यस्त थे और उन्हें बात करने की तनिक भी फुरसत न थी। अतएव ककुद्मी प्रतीक्षा करता रहा और संगीत समाप्त होने पर उसने ब्रह्माजी को नमस्कार करके अपनी चिरकालीन इच्छा व्यक्त की। ॥ ९-३-३० ॥
hindi translation