linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:77.3%

x

का त्वं कमलपत्राक्षि कस्यासि हृदयङ्गमे । किं वा चिकीर्षितं त्वत्र भवत्या निर्जने वने ॥ ९-२०-११ ॥

O beautiful lotus-eyed woman, who are you? Whose daughter are you? What purpose do you have in this solitary forest? Why are you staying here? ॥ 9-20-11 ॥

english translation

हे सुन्दर कमल नयनों वाली, तुम कौन हो? तुम किसकी पुत्री हो? इस एकान्त वन में तुम्हारा क्या कार्य है? तुम यहाँ क्यों रह रही हो? ॥ ९-२०-११ ॥

hindi translation

व्यक्तं राजन्यतनयां वेद्म्यहं त्वां सुमध्यमे । न हि चेतः पौरवाणामधर्मे रमते क्वचित् ॥ ९-२०-१२ ॥

O most beautiful one, it appears to my mind that you must be the daughter of a kṣatriya. Because I belong to the Pūru dynasty, my mind never endeavors to enjoy anything irreligiously. ॥ 9-20-12 ॥

english translation

हे अतीव सुन्दरी, मुझे ऐसा लगता है कि तुम किसी क्षत्रिय की पुत्री हो। चूँकि मैं पूरुवंशी हूँ अतएव मेरा मन कभी भी अधार्मिक रीति से किसी वस्तु का भोग करने की चेष्टा नहीं करता। ॥ ९-२०-१२ ॥

hindi translation

शकुन्तलोवाच विश्वामित्रात्मजैवाहं त्यक्ता मेनकया वने । वेदैतद्भगवान् कण्वो वीर किं करवाम ते ॥ ९-२०-१३ ॥

Śakuntalā said: I am the daughter of Viśvāmitra. My mother, Menakā, left me in the forest. O hero, the most powerful saint Kaṇva Muni knows all about this. Now let me know, how may I serve you? ॥ 9-20-13 ॥

english translation

शकुन्तला ने कहा : मैं विश्वामित्र की पुत्री हूँ। मेरी माता मेनका ने मुझे जंगल में छोड़ दिया था। हे वीर, अत्यन्त शक्तिशाली सन्त कण्व मुनि इसके विषय में सब कुछ जानते हैं। अब आप कहिए कि मैं आपकी किस तरह सेवा करूँ? ॥ ९-२०-१३ ॥

hindi translation

आस्यतां ह्यरविन्दाक्ष गृह्यतामर्हणं च नः । भुज्यतां सन्ति नीवारा उष्यतां यदि रोचते ॥ ९-२०-१४ ॥

O King with eyes like the petals of a lotus, kindly come sit down and accept whatever reception we can offer. We have a supply of nīvārā rice that you may kindly take. And if you so desire, stay here without hesitation. ॥ 9-20-14 ॥

english translation

हे कमल जैसे नेत्रों वाले राजा, कृपया बैठ जायें और हमारे यथासम्भव आतिथ्य को स्वीकार करें। हमारे पास नीवार चावल हैं जिन्हें आप ग्रहण कर सकते हैं और यदि आप चाहें तो बिना किसी हिचक के यहाँ रुक सकते हैं। ॥ ९-२०-१४ ॥

hindi translation

दुष्यन्त उवाच उपपन्नमिदं सुभ्रु जातायाः कुशिकान्वये । स्वयं हि वृणुते राज्ञां कन्यकाः सदृशं वरम् ॥ ९-२०-१५ ॥

King Duṣmanta replied: O Śakuntalā, with beautiful eyebrows, you have taken your birth in the family of the great saint Viśvāmitra, and your reception is quite worthy of your family. Aside from this, the daughters of a king generally select their own husbands. ॥ 9-20-15 ॥

english translation

राजा दुष्मन्त ने उत्तर दिया: हे सुन्दर भौहों वाली शकुन्तला, तुमने महर्षि विश्वामित्र के कुल में जन्म लिया है और तुम्हारा आतिथ्य तुम्हारे कुल के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त राजा की कन्याएँ सामान्यतया अपना वर स्वयं चुनती हैं। ॥ ९-२०-१५ ॥

hindi translation